11.30 बजे हेलीकॉप्टर से मोतिहारी पहुंचेंगे सीएम

Updated at : 23 Mar 2017 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
11.30 बजे हेलीकॉप्टर से मोतिहारी पहुंचेंगे सीएम

मोतिहारी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार हेलीकॉप्टर से 11.30 बजे मोतिहारी पहुंचेगे. एमएस काॅलेज के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सत्याग्रह सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. उनके आगमन को ले जिले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं. जिलाधिकारी अनुपम कुमार व एसपी जितेंद्र राणा ने संयुक्त रूप से बुधवार को सभा स्थल का निरीक्षण […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार हेलीकॉप्टर से 11.30 बजे मोतिहारी पहुंचेगे. एमएस काॅलेज के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सत्याग्रह सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. उनके आगमन को ले जिले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं. जिलाधिकारी अनुपम कुमार व एसपी जितेंद्र राणा ने संयुक्त रूप से बुधवार को सभा स्थल का निरीक्षण किया.

सभा स्थल से लेकर एमएस काॅलेज व उसके आसपास के इलाके को सुरक्षा घेरा में लिया गया है.दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गयी है और कई एहतियाती कदम उठाये गये हैं. इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में गांधी विचारक उपस्थित हो रहे हैं.राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपौत्र तुषार गांधी भी उद्घाटनकर्ता के रूप में शामिल होंगे. देखें पेज पांच भी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन