चंपारण सत्याग्रह कार्यक्रम में कल भाग लेंगे मुख्यमंत्री नीतीश
Updated at : 22 Mar 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

नेपाल सहित 23 राज्यों के प्रतिनिधि लेंगे भाग मोतिहारी : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी सम्मेलन में पड़ोसी देश नेपाल सहित 23 राज्यों के 1500 गांधीवादी शामिल होंगे. 23 व 24 मार्च को चंपारण सत्याग्रह व नव उपनिवेशवाद विषय पर आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व गांधी जी के प्रपौत्र तुषार गांधी करेंगे. उनके […]
विज्ञापन
नेपाल सहित 23 राज्यों के प्रतिनिधि लेंगे भाग
मोतिहारी : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी सम्मेलन में पड़ोसी देश नेपाल सहित 23 राज्यों के 1500 गांधीवादी शामिल होंगे. 23 व 24 मार्च को चंपारण सत्याग्रह व नव उपनिवेशवाद विषय पर आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व गांधी जी के प्रपौत्र तुषार गांधी करेंगे. उनके सम्मान के लिए पांच फुट का चरखा साबरमती आश्रम से मंगाया जा रहा है. आयोजन एमएस कॉलेज के मैदान में होगा. सर्वसेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महादेव विद्रोही ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सम्मेलन में शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, अरविंद रेड्डी, मेधा पाटेकर, स्वामी अग्निवेश, पीवी राज गोपाल (एकता परिसर), वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मोहन, एसएन सवाराव,
कल चंपारण सत्याग्रह
तुलसी मुंडा (ओडिशा), प्रो विमल कुमार, लक्ष्मी दास (खादी ग्रामोद्योग) व जल पुरुष राजेंद्र सिंह आदि शामिल होंगे.
उन्होंने बताया कि गांधी सम्मेलन में पूर्वी व पश्चिमी चंपारण को गांधी जिला तथा मुजफ्फरपुर व गया को जेपी जिला घोषित करने की मांग रखी जायेगी. कहा कि गांधी जी ने शिक्षा का अलख जगाने के लिए बिहार व झारखंड में 400 बुनियादी विद्यालयों की स्थापना की थी. इनमें बिहार के 250 विद्यालय या तो बंद हो चुके हैं या बंद होने के कगार पर हैं. इन विद्यालयों को फिर से शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात हुई है. सीएम ने इन विद्यालयों को शुरू करने की घोषणा की है. यदि विद्यालय शुरू हो जाते हैं, तो सेवा संघ शिक्षकों को प्रशिक्षण देगा. गांवों का विकास कराना गांधी जी का सपना था. 27 लाख एकड़ जमीन भू-दान में है. इसे बांटा जाना चाहिए.
इस मौके पर सर्व सेवा संघ के रमण कुमार, गुजरात से आये ओमप्रकाश गिरि, सर्व सेवा संघ के मंत्री विजय भाई, बिहार सर्वोदय मंडल के उपाध्यक्ष रमेश पंकज, रामेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार, व्यास प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह, मिथिलेश सिंह, डा अरूण कुमार, प्रसाद रत्नेश्वर आदि उपस्थित थे.
गांधी जी के प्रपौत्र तुषार गांधी भी आयेंगे
कार्यक्रम की जानकारी देते सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महादेव विद्रोही, पूर्व
सांसद डॉ रामजी सिंह व अन्य.
समाज में बढ़ रही विषमता . पूर्व सांसद डॉ रामजी सिंह ने कहा कि आजादी के बाद देश में काफी विकास हुआ है. गांधी जी के अनुसार विकास का पैमाना समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति है. समाज में यह विषमता बढ़ती जा रही है. गांधी जी मशीनरी के विरोधी नहीं थे. वे ऐसे उद्योगों को बढ़ावा देना चाहते थे, जिनमें कम लागत में अधिक लाभ हो. लोग आत्मनिर्भर बनें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




