टूटी रेल पटरी पर दौड़ी इंटरसिटी, टला हादसा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
ट्रैक निरीक्षण में सुबह आठ बजे हुआ खुलासा, गुजर चुकी थी रक्सौल इंटरसिटी एक्सप्रेस व सवारी ट्रेन रेल पटरी के वेल्डिंग में दरार की शिकायत मोतिहारी : जीवधारा-पीपरा के बीच सोमवार को टूटी रेल पटरी पर ट्रेन दौड़ती रही. रेल पटरी दरकने की सामने आयी शिकातय के बाद आनन-फानन में ट्रेनों की स्पीड पर ब्रेक […]
विज्ञापन
ट्रैक निरीक्षण में सुबह आठ बजे हुआ खुलासा, गुजर चुकी थी रक्सौल इंटरसिटी एक्सप्रेस व सवारी ट्रेन
रेल पटरी के वेल्डिंग में दरार की शिकायत
मोतिहारी : जीवधारा-पीपरा के बीच सोमवार को टूटी रेल पटरी पर ट्रेन दौड़ती रही. रेल पटरी दरकने की सामने आयी शिकातय के बाद आनन-फानन में ट्रेनों की स्पीड पर ब्रेक लगा दी गयी. रक्सौल-पाटलीपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन गुजर चुकी थी. महज संयोग रहा की कोई बडा हादसा नही हुआ. रेल पटरी में दोनों स्टेशनों के बीच 149/12-13 किलोमीटर समीप दरार आने की जानकारी सुबह आठ बजे ट्रैक निरीक्षण में मिली. जिसके बाद रेलवे इंजीनियरिंग विभाग में खलबली मच गयी.
इंजीनियरिंग सेल ने इसकी सूचना मेमो जारी कर बापूधाम मोतिहारी स्टेशन को दिया. समस्तीपुर मंडल कांट्रोल के आदेश पर मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल खंड से गुजरने वाली तमाम ट्रेनों के परिचालन पर कॉसन लगा दी गयी. दोपहर तक ट्रेनों का परिचालन कॉसन पर जारी रहा. रेल पटरी की वेल्डिंग की गयी थी. ट्रेनों के परिचालन दबाव के कारण वेल्डिंग दरक गयी. मरम्मत में जुटी इंजीनियरिंग विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पटरी को पुन: ठीक कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










