दूसरे की जमीन दिखा ठग लिया एक लाख 30 हजार, प्राथमिकी

मोतिहारी : एक महिला को दुसरे की जमीन दिखा एक लाख 30 हजार रुपये हड़प लिया गया. ठगी की शिकार महिला सामदेही कुवर ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसमें अगरवा मोहल्ला निवासी कृष्णा सहनी व उसकी बहन बिंदू देवी को आरोपित किया है. सदर अस्पताल परिसर में रहने वाली सामदेही कुवर ने […]
मोतिहारी : एक महिला को दुसरे की जमीन दिखा एक लाख 30 हजार रुपये हड़प लिया गया. ठगी की शिकार महिला सामदेही कुवर ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसमें अगरवा मोहल्ला निवासी कृष्णा सहनी व उसकी बहन बिंदू देवी को आरोपित किया है. सदर अस्पताल परिसर में रहने वाली सामदेही कुवर ने पुलिस को बताया है
कि उक्त दोनों उसके घर पहुंच जमीन बेंचने की बात कही, उसके बाद दूसरे की जमीन दिखा एडवांस में एक लाख 30 हजार रूपये लिया.एडवांस लेने के बाद जमीन रजिस्ट्री का समय आया तो टालमटोल करने लगे.घर पहुंच पैसा वापस मांगी तो मारपीट व जान मारने की धमकी देकर भगा दिये. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




