टैबलेट से होगी पशुधन गणना, तैयारी में विभाग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी डीएचओ की देखरेख में शुरू हुआ प्रशिक्षण विभागीय प्रशिक्षक को ट्रेनिंग की जिम्मेवारी मोतिहारी : पशुधन गणना की जिले में तैयारी शुरू हो गयी है. प्रशासनिक स्तर पर गणना 2017 की कवायद को लेकर कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. उम्मीद है कि नये वित्तीय वर्ष में […]
विज्ञापन
गणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी
डीएचओ की देखरेख में शुरू हुआ प्रशिक्षण
विभागीय प्रशिक्षक को ट्रेनिंग की जिम्मेवारी
मोतिहारी : पशुधन गणना की जिले में तैयारी शुरू हो गयी है. प्रशासनिक स्तर पर गणना 2017 की कवायद को लेकर कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. उम्मीद है कि नये वित्तीय वर्ष में अप्रैल-मई माह में पशुओं की गणना होगी. जिसको लेकर प्रगणक,पर्यवेक्षक एवं जांच पदाधिकारियों को ट्रेंड किया जा रहा है. सोमवार से पशुपालन विभाग के तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुयी है. जिला आत्मा सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ कुमार अभयानंद सिंह ने किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन प्रगणक,पर्यवेक्षक एवं जांच पदाधिकारियों को गणना संबंधित आवश्यक गुर सिखाये गये.
प्रशिक्षक डॉ उज्जवल कुमार,आलोक सिंह एवं सूनील कुमार ने पशुधन गणना के व्यवहारिक पक्ष की जानकारी दी. डीएचओ डॉ अभनंद ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण 20,21 एवं 23 मार्च को होगी. जिसमें विभिन्न प्रखंड एवं नगर पंचायत के करीब 330 प्रगणन,पर्यवेक्षक एवं जांच पदाधिकारियों को विभागीय मार्ग दर्शन के आलोक में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. वर्ष 2017 की पशुधन गणना नयी पद्धति से होगी. गणना के लिए टैबलेट की मदद लिया जायेगा. जिससे संबंधित जानकारी प्रशिक्षण के दौरान प्रगणक,पर्यवेक्षक एवं जांच पदाधिकारी को दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










