शराब व ताड़ी के साथ दस कारोबारी गिरफ्तार

Updated at : 20 Mar 2017 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
शराब व ताड़ी के साथ दस कारोबारी गिरफ्तार

कार्रवाई. कई जगहों पर पुलिस की छापेमारी में मिली सफलता मोतिहारी : मुफस्सिल पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 11 सौ नेपाली शराब की बोतल बरामद की है. शनिवार की रात मिशन चौक के पास झाड़ी से 15 बोतल व रविवार की सुबह पतौरा लाला टोला स्थित एक बगीचा से एक हजार 70 पीस […]

विज्ञापन

कार्रवाई. कई जगहों पर पुलिस की छापेमारी में मिली सफलता

मोतिहारी : मुफस्सिल पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 11 सौ नेपाली शराब की बोतल बरामद की है. शनिवार की रात मिशन चौक के पास झाड़ी से 15 बोतल व रविवार की सुबह पतौरा लाला टोला स्थित एक बगीचा से एक हजार 70 पीस नेपाली सौफी शराब जब्त की. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि शराब कारोबारियों की पहचान कर ली गयी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त जगहों पर शराब की खेप छुपा कर रखी है.सूचना मिलते ही छापेमारी की गयी,लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले शराब को लावारिस हालत में छोड़ सभी कारोबारी फरार हो चुके थे. चिन्हित कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. छापेमारी में थानाध्यक्ष के अलावे दारोगा रवि कुमार गुप्ता, मनोज कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे. वहीं नगर पुलिस ने बेलबनवा मोहल्ला में छापेमारी कर तीन लीटर ताड़ी के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कारोबारी बलुआ बाजार का मदन चौधरी है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
छापेमारी में जमादार सत्येंद्रनाथ शर्मा सहित अन्य शामिल थे. बनकटवा प्रतिनिधि के अनुसार-एसएसबी 20 वी बटालियन बीओपी बड़हरवा के एएसआइ प्रेम राज नेगी के नेतृत्व में बड़हरवा बोर्डर के समीप से 42 बोतल नेपाली शराब के साथ दो कारोबारी को पकड़ा गया है . पकड़े गये कारोबारी जितना थाना क्षेत्र के झझरा गांव के महेश कुमार व बड़हरवा गांव के चन्दन कुमार है. दोनों एक ही बाइक से शराब लेकर नेपाल से घोड़ासहन जा रहे थे. वहीं जीतना पुलिस की कार्रवाई में शराब पीकर आ रहे चार पियक्कड़ पकड़े गये. चिरैया महुआवा गांव के हरिओम प्रसाद, नेपाल महुअवा के प्रभु साह, जितना गोबिन्दपुर के जगदीश मांझी व घोड़ासहन के रिखदेव यादव शामिल है.
तुरकौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, रघुनाथपुर ओपी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान तीन लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी पीपल चौक निवासी विश्वनाथ ठाकुर व गदरिया के फुटु यादव को गिरफ्तार कर लिया.ओपी प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बंजरिया प्रतिनिधि के अनुसार, पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर आठ लीटर देसी शराब व 20 लीटर ताड़ी के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कारोबारियों में चैलाहा के फकीरा महतो व ध्रुव महतो तथा सिंघिया के योगेंद्र राम शामिल है. थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि तीनों कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. चिरैया प्रतिनिधि के अनुसार-पुलिस ने लालबेगिया गाँव मे छापेमारी कर साढ़े चार लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब कारोबारी उक्त गाँव निवासी अकलू सहनी व मनोज सहनी है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन