साइबर क्राइम मामले में मुजफ्फरपुर का युवक हिरासत में

मोतिहारी : एटीएम बदल खाता से पैसा उड़ाने के मामले की छानबीन में जुटी बापूधाम मोतिहारी रेल पुलिस ने संदेह पर राहुल कुमार सिंह को हिरासत में लिया है. जिससे पूछताछ चल रही है. वह मुजफ्फरपुर के सरैया जगरनाथपुर डोगरा गांव रहने वाला है. जीआरपी ने उसके नीजी आवास से राहुल को हिरासत में लेकर […]
मोतिहारी : एटीएम बदल खाता से पैसा उड़ाने के मामले की छानबीन में जुटी बापूधाम मोतिहारी रेल पुलिस ने संदेह पर राहुल कुमार सिंह को हिरासत में लिया है. जिससे पूछताछ चल रही है. वह मुजफ्फरपुर के सरैया जगरनाथपुर डोगरा गांव रहने वाला है. जीआरपी ने उसके नीजी आवास से राहुल को हिरासत में लेकर पुछताछ के लिए रविवार को मोतिहारी लाया है.
जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष केदार प्रसाद ने बताया कि मामले में पुछताछ की जा रही है.बताते चले कि गत 5 मार्च को बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन परिसर स्थित एसबीआई एटीएम में पैसा निकालने के दौरान सिकारगंज थाना के मनियारी कुकरा गांव निवासी राजेश साह के एटीएम को साईबर क्राईम गिरोह के उच्चकों ने बदल दिया. वही अगले कुछ दिनों में एटीएम खाता से करीब 95 हजार रूपये की निकासी कर ली. बैंक शाखा से संपर्क करने के बाद सामने आयी गड़बड़ी की शिकायत राजेश ने 17 मार्च को रेल थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




