तीन ग्रामीणों पर जानलेवा हमला, फायरिंग व लूटपाट

मोतिहारी : केसरिया थाना अंतर्गत कढ़ान गांव में गुरुवार की रात महेंद्र राय के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. महेंद्र राय, उसके चाचा लालबाबू राय व भतीजा तेजनारायण राय को धारदार हथियार से मार घायल कर हजारों की संपत्ति लूट ली. उसके दरवाजे पर लगी बोलेरो गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. वही […]
मोतिहारी : केसरिया थाना अंतर्गत कढ़ान गांव में गुरुवार की रात महेंद्र राय के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. महेंद्र राय, उसके चाचा लालबाबू राय व भतीजा तेजनारायण राय को धारदार हथियार से मार घायल कर हजारों की संपत्ति लूट ली. उसके दरवाजे पर लगी बोलेरो गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. वही ट्रैक्टर पर पेट्रोल छिड़क जलाने का भी प्रयास किया. घटना को अंजाम देकर सभी हमलावर एमसीसी का नारा लगाते व फायरिंग करते हुए फरार हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




