कंट्रोल की सूचना पर मोतिहारी में हुआ सील स्कॉट टीम के निरीक्षण
Updated at : 03 Mar 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

में हुआ खुलासा डिक्की तोड़ व झपट्टमार गिरोह ने उड़ाये एक लाख मोतिहारी : शहर में झपटमार व डिक्की तोड़वा गिरोह के बदमाशों ने गुरूवार की दोपहर दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया. न्यायालय परिसर में एक अधिवक्ता के बाइक की डिक्की तोड़ बैग सहित 63 हजार कैश निकाल लिया. वहीं ज्ञानबाबू चौक के पास […]
विज्ञापन
में हुआ खुलासा
डिक्की तोड़ व झपट्टमार गिरोह ने उड़ाये एक लाख
मोतिहारी : शहर में झपटमार व डिक्की तोड़वा गिरोह के बदमाशों ने गुरूवार की दोपहर दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया. न्यायालय परिसर में एक अधिवक्ता के बाइक की डिक्की तोड़ बैग सहित 63 हजार कैश निकाल लिया. वहीं ज्ञानबाबू चौक के पास एक रिटायर प्रोफेसर के साथ से बाइक सवार दो बदमाशों ने बैग छीन लिया.उनके बैग में 50 हजार कैश के अलावे विभिन्न बैंक का पासबूक व चेकबूक था. घटना को लेकर दोनों ने नगर थाना में आवेदन दिया है. नगर पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. जानकारी के अनुसार, शहर के राजा बाजार निवासी अधिवक्ता प्रशांत कुमार एसबीआई बैंक से पैसा निकाल हाजरी बनाने विधिज्ञ संघ भवन में गये. उन्होंने बाइक संघ भवन के सामने लगायी थी.
बाइक की डिक्की में 50 हजार कैश था. हाजिरी बना वापस लौटे तो डिक्की खुला था. उसमें से बैग सहित पैसा गायब था. वहीं शहर के नकछेद टोला निवासी रिटायर प्रोफेसर कबिर अहमद ने बताया है कि ज्ञानबाबू चौक स्थित एसबीआई बापूधाम शाखा से पेंशन का 50 हजार कैश निकाल पैदल घर जा रहे थे. भारत गैस एजेंसी के पास पहुंचे थे कि आपाची बाइक पर सवार दो युवक तेज रफ्तार से आये और हाथ से बैग छीन कर फरार हो गये. एक दिन में झपटमारी की दो बड़ी घटनाओं ने शहर की पुलिसिंग व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
न्यायालय परिसर में अधिवक्ता
की डिक्की तोड़ छीने 63 हजार
ज्ञानबाबू चौक के पास रिटायर प्रोफेसर से 50 हजार की छिनतई
एक दिन में दो घटनाओं से शहर
की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




