महिला को मारपीट कर घर से निकाला

मोतिहारी : विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. पीड़िता सुनीता देवी पति मंकेश्वर सहनी उर्फ अकलू सहनी बड़हड़वा थाना डुमरियाघाट ने महिला थाने में आवेदन देकर अपने सास, ससूर, भैंसूर व सौतन को आरोपित करते हुए आवेदन दिया है. आवेदन में पीड़िता संगीता देवी ने बताया कि मेरी शादी दस वर्ष पूर्व […]
मोतिहारी : विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. पीड़िता सुनीता देवी पति मंकेश्वर सहनी उर्फ अकलू सहनी बड़हड़वा थाना डुमरियाघाट ने महिला थाने में आवेदन देकर अपने सास, ससूर, भैंसूर व सौतन को आरोपित करते हुए आवेदन दिया है. आवेदन में पीड़िता संगीता देवी ने बताया कि मेरी शादी दस वर्ष पूर्व डुमरियाघाट थाने के बड़हड़वा गांव निवासी हिरामण सहनी के पुत्र अंकेश्वर सहनी के साथ हुई थी. शादी के बाद कोई संतान नहीं होने पर ससुरालवालों द्वारा नौकरानी जैसा व्यवहार करने लगे. जान मारने की धमकी देकर मारते पीटते रहते थे. मेरे पति का दूसरे किसी औरत से संबंध है उसका भी नाम संगीता है.
उसके साथ शादी भी कर लिये हैं. वह भी मेरे साथ मारपीट, गाली-गलौज करती है. समझाने के लिए मेरे पिता, भाई एवं मामा आये, तो उनके साथ भी मारपीट किया. बुधवार को मारपीट कर हत्या की नीयत से घर में बंद कर दिया. मेरे चिल्लाने पर ग्रामीणों ने पहुंच छुड़ाया और सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां मेरा इलाज चल रहा है. इधर, महिला थानाध्यक्ष रेणु कुमारी ने बताया कि उक्त पीड़िता का आवेदन प्राप्त कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




