झोलाछाप डॉक्टरों पर कसेगा शिकंजा
Updated at : 09 Dec 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

विभाग ने सिविल सर्जन को लिखा पत्र मानवाधिकार आयोग के पत्र से हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग मोतिहारी : झोला छाप चिकित्सकों पर शिकंजा कसने व उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है.रोग नियंत्रक स्वास्थ्य सेवाएं के निदेशक प्रमुख डा. केपी सिन्हा ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई […]
विज्ञापन
विभाग ने सिविल सर्जन को लिखा पत्र
मानवाधिकार आयोग के पत्र से हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
मोतिहारी : झोला छाप चिकित्सकों पर शिकंजा कसने व उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है.रोग नियंत्रक स्वास्थ्य सेवाएं के निदेशक प्रमुख डा. केपी सिन्हा ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है.भेजे निर्देश में निदेशक ने बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग के पत्र का हवाला दिया है और कहा है कि छोला छाप चिकित्सकों द्वारा मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड करने व उनका आर्थिक शोषण करने की लागातार शिकायतें मिल रही है जो गंभीर विषय है.इसकी जानकारी देते हुए समाहरणालय के अधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि जिले के कोटवा,
रामगढ़वा, ढाका आदि क्षेत्रों के कुछ मरीजों ने आयोग से शिकायत की है कि झोल छाप चिकित्सकों द्वारा मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड किया जा रहा है.उनके पास कोई डिग्री या चिकित्सीय सेवा से संबधित कोई अनुभव नही है.इस मामले में किसी भी तरह की खानापूर्ति नही करने व अभियान चलाकर चिन्हित करने का आदेश दिया है.यहां बतादें कि शहर मुख्यालय में भी बिना डिग्री के चिकित्सकों द्वारा मरीजों के इलाज करने की शिकायतें समय समय पर मिलती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




