टूटी पटरी पर दौड़ती रहीं ट्रेनें मामला सामने आया, तो रेलवे में मची खलबली

मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी व सेमरा स्टेशन के बीच टूटी रेल पटरी पर रेल गाडि़यां दौड़ती रहीं. महज संयोग ही रहा कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ. बुधवार को ट्रैक निरीक्षण में रेल पटरी टूटने की बात सामने आते ही रेलवे में खलबली मच गयी. आनन-फानन में इंजीनियरिंग विभाग ने मेमो जारी कर इसकी […]
मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी व सेमरा स्टेशन के बीच टूटी रेल पटरी पर रेल गाडि़यां दौड़ती रहीं. महज संयोग ही रहा कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ. बुधवार को ट्रैक निरीक्षण में रेल पटरी टूटने की बात सामने आते ही रेलवे में खलबली मच गयी. आनन-फानन में इंजीनियरिंग विभाग ने मेमो जारी कर इसकी सूचना बापूधाम मोतिहारी व सेमरा स्टेशन को दी. इसके बाद रेल खंड पर गाडि़यों को धीमी गति से चलाया जाने लगा.
कंट्रोल के आदेश पर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी व कर्मी टूटी रेल पटरी की मरम्मत के लिए मौके को रवाना हुये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




