पेशी के बाद कोर्ट परिसर से भाग रहा कैदी िगरफ्तार
Updated at : 08 Dec 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

पुिलस की गिरफ्त में कैदी. मोतिहारी : कोर्ट में पेशी के बाद जेल जा रहा कैदी चन्द्रिका मलिक पुलिस को चकमा दे बुधवार को कोर्ट परिसर से रस्सी सरका कर भाग निकला. इतने में साथ आये सुगौली थाना के चौकीदार की नजर उस पर पडी जिसे खदेड़ कर कचहरी चौक स्थित सब्जी मंडी के पास […]
विज्ञापन
पुिलस की गिरफ्त में कैदी.
मोतिहारी : कोर्ट में पेशी के बाद जेल जा रहा कैदी चन्द्रिका मलिक पुलिस को चकमा दे बुधवार को कोर्ट परिसर से रस्सी सरका कर भाग निकला. इतने में साथ आये सुगौली थाना के चौकीदार की नजर उस पर पडी जिसे खदेड़ कर कचहरी चौक स्थित सब्जी मंडी के पास स्थानीय लोगों के सहयोग से धर दबोचा. सुगौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मनोज सहनी व चन्द्रीका मलिक पर लड़की भगाने का केस दर्ज है. जिसमें हरसिद्धि के बलहा निवासी चन्द्रिका मलिक को मंगलवार को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट पेशी के लिए भेजा गया था.पेशी के बाद जेल ले जाने के क्रम में उसने रस्सी सरकाकर भाग निकला जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया.लड़की भगाने की घटना सुगौल बेलटोला की है जिसमें फरार मनोज सहनी की खोज में छापेमारी पुलिस कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




