मीटर फिक्सिंग स्लिप पर बिजली आपूर्ति का फर्जी खेल

मोतिहारी : जाली रसीद और मीटर फिक्सिंग स्लिप पर बिजली आपूर्ति के खेल में जांच के साथ शामिल लोगों के नाम का खुलासा होने लगा है. फिक्सिंग के इस खेल में कई खिलाड़ी तो विभाग से ही जुड़े हैं जैसा कि अधीक्षण अभियंता के पत्र से खुलासा होता है. पीपराकोठी प्रशाखा के किशुनपुर गांव में […]
मोतिहारी : जाली रसीद और मीटर फिक्सिंग स्लिप पर बिजली आपूर्ति के खेल में जांच के साथ शामिल लोगों के नाम का खुलासा होने लगा है. फिक्सिंग के इस खेल में कई खिलाड़ी तो विभाग से ही जुड़े हैं जैसा कि अधीक्षण अभियंता के पत्र से खुलासा होता है. पीपराकोठी प्रशाखा के किशुनपुर गांव में वर्फ फैक्टरी और लखौरा फीडर के बरकुरवा व ढेकहां बाजार से जाली रसीद पर फिक्सिंग स्लिप लगा कनेक्शन व विपत्र देने का मामला उजागर हुआ है.
मामले में संवेदक सुधीर कुमार उर्फ झुन्ना तिवारी द्वारा मीटर लगा कनेक्शन देने में अवैध उगाही का मामला भी जांच टीम के सामने आया है. अधीक्षण अभियंता जेके भानू द्वारा शंकर झा महाप्रबंधक को लिखे पत्र में कई मामलों का खुलासा हुआ है. फिक्सिंग स्लिप पर मीटर देना तो गलत है ही, बगैर मूल कागजात के विपत्र देना भी गलत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




