शराबबंदी के बाद लेयर फार्मिंग का खड़ा किया कारोबार

Updated at : 07 Dec 2016 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी के बाद लेयर फार्मिंग का खड़ा किया कारोबार

अंडा उत्पादन के काम में लगे कर्मी ़ मोतिहारी : शराबबंदी से प्रभावित बीएस कंपनी ने लेयर फार्मिंग का कारोबार खड़ा किया है. पूर्वी चंपारण के मधुबन प्रखंड में बीएस कंपनी ने लाखों की लागत से अंडा उत्पादन ईकाई की स्थापना की है. चालू माह में शुरू हो रही इस यूनिट से प्रतिदिन 12 हजार […]

विज्ञापन

अंडा उत्पादन के काम में लगे कर्मी ़

मोतिहारी : शराबबंदी से प्रभावित बीएस कंपनी ने लेयर फार्मिंग का कारोबार खड़ा किया है. पूर्वी चंपारण के मधुबन प्रखंड में बीएस कंपनी ने लाखों की लागत से अंडा उत्पादन ईकाई की स्थापना की है. चालू माह में शुरू हो रही इस यूनिट से प्रतिदिन 12 हजार अंडा उत्पादन होगा. यहां से पूर्वी चंपारण सहित पड़ोसी जिला शिवहर, सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर तक अंडा की आपूर्ति होगी. पिछले दो दशक से यह कंपनी शराब के ठेका का काम करती थी. लेकिन नयी उत्पाद नीति लागू होने से कंपनी की वर्षों पुराने व्यवसाय पर ताला लग गया. फिर कंपनी ने दूसरे क्षेत्र में रोजगार की तलाश शुरू कर दी.
अपने एक मित्र के व्यवसाय से प्रभावित होकर कंपनी के डायरेक्टर वाल्मीकि सिंह ने व्यवसाय की दूसरी पारी की शुरुआत लेयर फार्मिंग से की है. फिलहाल कंपनी के इस नये व्यवसाय को उनके भतीजा मधुसूदन सिंह संभाल रहे हैं. मधुसूदन कहते हैं कि शराबबंदी के बाद कई माह तक दूसरे व्यवसाय को लेकर काफी मंथन हुआ. स्थानीय बाजार की समीक्षा एवं पटना बिहटा स्थित लेयर फॉर्म का विजिट कर व्यावहारिक जानकारी ली. और इस धंधे से जुड़ने का मन बनाया.
बतौर मधुसूदन मधुबन कृष्णनगरा में 84 लाख की लागत से लेयर फार्मिंग यूनिट डाला है. करीब डेढ़ एकड़ में एरिया में फैली इस यूनिट में 13 हजार मुर्गी पालन चल रहा है. एक पखवारे में यूनिट से उत्पादन शुरू हो जायेगा. अनुमानत: प्रतिदिन 12 हजार अंडा का उत्पादन होगा. बताया कि पूर्वी चंपारण में अंडा की खपत प्रतिदिन सवा लाख है. नई ईकाई से उत्पादन शुरू होने के साथ ही जिला की खपत आवश्यक्ता की पूर्ति हो जायेगी. बताते चले कि जिला में इसके अलावा आधा दर्जन ईकाई से करीब 50 हजार अंडा का उत्पादन हो रहा है.
शराबबंदी के बाद ठेका कंपनी ने बदला व्यवसाय
84 लाख की लागत से मधुबन में खोली यूनिट
शिवहर, सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर में होगी आपूर्ति
आंध्रप्रदेश व पंजाब पर निर्भरता होगी समाप्त
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन