मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर कार्रवाई के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन

टास्क फोर्स में पांच इंस्पेक्टर शामिल मोतिहारी : मॉव लिंचिंग की घटना को लेकर सरकार गंभीर है. इसके लिए सभी जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है, ताकि मॉव लिंचिंग व उससे संबंधित हिंसा के संदर्भ में विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके. पूर्वी चंपारण में टास्क फोर्स गठित […]
टास्क फोर्स में पांच इंस्पेक्टर शामिल
मोतिहारी : मॉव लिंचिंग की घटना को लेकर सरकार गंभीर है. इसके लिए सभी जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है, ताकि मॉव लिंचिंग व उससे संबंधित हिंसा के संदर्भ में विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके. पूर्वी चंपारण में टास्क फोर्स गठित कर पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंप दी गयी है.
टास्क फोर्स में इंस्पेक्टर गोरख राम, मुफस्सिल अंचल निरीक्षक आनंद कुमार, चकिया अंचल निरीक्षक रामाश्रय यादव, संजय कुमार व राजकुमार दास शामिल है, इनका काम मॉव लिंचिंग तथा उससे संबंधित हिंसा पर त्वरित कार्रवाई करने व शांतिपूर्ण माहौल को प्रदूषित करनेवालों पर सूचना संग्रह कर वरीय अधिकारियों को सूचित करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




