ePaper

युवती से दुष्कर्म का प्रयास

Updated at : 29 May 2019 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म का प्रयास

घोड़ासहन : थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया गया. मामले में थाने में आवेदन दिया गया है. बताया जाता है कि सोमवार को एक शादी समारोह में घर के सभी सदस्य चले गए थे और घर में पीड़िता अकेली थी. इसी बीच राम में […]

विज्ञापन

घोड़ासहन : थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया गया. मामले में थाने में आवेदन दिया गया है. बताया जाता है कि सोमवार को एक शादी समारोह में घर के सभी सदस्य चले गए थे और घर में पीड़िता अकेली थी.

इसी बीच राम में करीब नौ बजे गांव के ही उदय सिंह अपने पांच से छह साथियों के साथ पीड़िता को उसके मां द्वारा बुलाये जाने का हवाला देते जबरन घर से उठा ले गए और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे. युवती के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े. इसके पूर्व दुष्कर्मियों ने पीड़िता के दाहिने कूल्हे पर नशे का इंजेक्शन दे दिया. हालांकि ग्रामीणों के घटनास्थल पर पहुंचने पर सभी दुष्कर्मी भागने लगे. उदय सिंह अपने घर में घुस गया तथा अन्य अंधेरे का लाभ उठाते भाग गये.

ग्रामीणों ने उदय सिंह के घर की घेराबंदी कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने उदय सिंह को कब्जे में ले लिया. मामले में उदय सिंह के दो अन्य भाई अजय सिंह तथा हरिशंकर सिंह को आरोपित किया गया है. डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग की बात सामने आयी है. पुलिस जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन