इसी साल मोतिहारी और चकिया में शुरू होगा चीनी मिल का काम, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

Updated:
विज्ञापन

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सड़कों, इंडस्ट्री और किसानों को साथ लेकर विकास किया जा रहा है. गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे, मोतिहारी-चकिया में चीनी मिल, रक्सौल एयरपोर्ट और किसानों के लिए बाजार समिति जैसी योजनाओं से लोगों को फायदा होगा.

विज्ञापन

Samrat Choudhary: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मोतिहारी में कहा कि बिहार में व्यापार को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. उन्होंने सिक्सलेन गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे का जिक्र किया और कहा कि इसके बनने से माल की आवाजाही आसान होगी और नए उद्योग लगेंगे. चंपारण के लोगों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि इसी साल मोतिहारी और चकिया में नई चीनी मिलों के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएग. इससे गन्ना किसानों और स्थानीय युवाओं को बड़ा फायदा मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

रक्सौल में बनेगा बड़ा एयरपोर्ट

डिप्टी सीएम ने बताया कि रक्सौल में एक बड़े एयरपोर्ट के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है. इसका फायदा सीधे तौर पर मोतिहारी शहर के लोगों को मिलेगा. इस प्रोजेक्ट पर शुरुआती काम भी शुरू कर दिया गया है.

बजट और बिजली का हिसाब-किताब

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार का बजट अब 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि करीब 2 लाख 40 हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार की ओर से मिल रहे हैं. बिजली के क्षेत्र में हुए बदलाव पर उन्होंने बताया कि पहले राज्य में केवल 50 लाख बिजली उपभोक्ता थे. इनकी संख्या अब बढ़कर 2 करोड़ 94 लाख हो गई है. इनमें से 1 करोड़ 70 लाख लोगों का बिजली बिल जीरो आ रहा है.

इसे भी पढ़ें: हो जाएं तैयार, मई में घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम, पूछे जाएंगे 33 सवाल

किसानों के लिए बाजार और डेयरी का विस्तार

कार्यक्रम में मौजूद कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार की खेती की ताकत यहां के 90 प्रतिशत छोटे और सीमांत किसान हैं. इन किसानों को अपनी फसल का सही दाम मिले, इसके लिए सरकार बाजार समिति बनवा रही है जहां वे अपना सामान आसानी से ��ेच सकेंगे.

इसे भी पढ़ें : बिहार में खुलेंगे 19 नए केंद्रीय विद्यालय, केंद्र ने दी 2135 करोड़ की मंजूरी, देखिये नाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन