EWS प्रमाण पत्र के लिए अब जमीन की रसीद अनिवार्य, नियम हुए सख्त, होगी कड़ी जांच

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Feb 2026 6:23 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

EWS New Rule: मोतिहारी सदर अंचल में ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया सख्त कर दी गई है. अब आवेदन के साथ जमीन की रसीद लगाना अनिवार्य होगा. पहले गलत तरीके से कई अपात्र लोगों को प्रमाण पत्र मिल रहा था.

विज्ञापन

EWS New Rule: मोतिहारी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया अब सख्त कर दी गई है. अंचल प्रशासन का कहना है कि पहले बिना सही जांच के कई लोगों को यह प्रमाण पत्र मिल जा रहा था. इसके कारण ऐसे लोग भी लाभ उठा रहे थे, जो सरकार द्वारा तय मानकों पर खरे नहीं उतरते थे.

क्या बोले आरओ

राजस्व अधिकारी (आरओ) नवनीत प्रकाश ने बताया कि केंद्र सरकार के नियमों का पालन नहीं हो रहा था. जांच में सामने आया कि किराये के मकान में रहने वाले लोग और नगर निगम इलाके में 100 गज जमीन रखने वाले व्यक्तियों को भी ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया था. यूपीएससी, बीपीएससी और अन्य सरकारी संस्थानों की जांच में यह गड़बड़ी सामने आई. इसके बाद अब वेरिफिकेशन प्रक्रिया कड़ी की गई है.

जमीन का रसीद लगाना अनिवार्य होगा

नई व्यवस्था के तहत अब ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने वालों को जमीन का रसीद लगाना अनिवार्य होगा. प्रशासन का कहना है कि जमीन की रसीद से आवेदक की संपत्ति और निवास की सही जानकारी मिल सकेगी. आरओ ने साफ किया कि जमीन की रसीद को निवास का सही प्रमाण माना जाता है, जबकि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार आधार कार्ड को निवास प्रमाण नहीं माना जाता.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आर्थिक रूप से कमजोर छात्र क्या बोले

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों ने शिकायत की है कि सख्ती के कारण उनके आवेदन तेजी से खारिज किए जा रहे हैं. इससे बच्चों के स्कूल नामांकन और विभिन्न परीक्षाओं के फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है. लोगों का कहना है कि जांच जरूरी है, लेकिन जो सही हकदार हैं, उन्हें सर्टिफिकेट जरूर मिलना चाहिए. प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही योग्य लोगों को ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : बिहार शिक्षक भर्ती TRE-4 में बड़ा बदलाव, अब एक उम्मीदवार, एक ही रिजल्ट, 44000 भर्तियों के लिए जल्द आएगा नोटिफिकेशन

पुश्तैनी जमीन बनी मुसीबत, बिहार के इस जिले में अटक सकता है लगभग 100000 किसानों का पैसा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन