होली से पहले मोतिहारी में पुलिस का एक्शन, शराब पार्टी करते 5 लोगों को होटल से पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी के एक होटल में पुलिस की छापेमारी

Bihar News: होली को लेकर पुलिस एक्शन मोड में है. जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. ऐसे में मोतिहारी के एक होटल में शराब पार्टी करते पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी.

विज्ञापन

Bihar News: मोतिहारी में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसी क्रम में शहर के होटलों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान छतौनी थाना इलाके के एक होटल में शराब पार्टी करते हुए होटल मालिक समेत पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, एएसपी हेमंत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में कुछ लोग बैठकर शराब पार्टी कर रहे हैं. सूचना के आधार पर एएसपी हेमंत सिंह, प्रभारी सदर एसडीओ अरुण कुमार और डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस टीम जब होटल के कमरा नंबर 301 में पहुंची तो वहां शराब पार्टी की तैयारी के संकेत मिले.

कमरे में टेबल पर खाने-पीने का सामान सजा हुआ था, जिसमें अंडा, मीट और चावल परोसा गया था और तीन ग्लास भी रखे हुए थे. इसके बाद पुलिस ने होटल के अन्य कमरों की भी सघन तलाशी ली. हालांकि, दूसरे कमरों से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई. कमरे में मौजूद पांच लोगों को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. साथ ही सभी लोगों की शराब सेवन की पुष्टि के लिए मेडिकल जांच कराई गई.

छापेमारी के दौरान नकद भी बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद की है. पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों के मोबाइल फोन समेत अन्य सामान की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इस मामले का संबंध किसी बड़े नेटवर्क से तो नहीं है.

पुलिस ने क्या दी जानकारी?

प्रभारी सदर एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. एएसपी हेमंत सिंह ने कहा कि होली पर्व को लेकर शहर में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान होटल में शराब पार्टी की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई. फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

(मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार में बरसाना! एक ऐसा गांव जहां लठमार नहीं, कंधे पर चढ़ कर मनाई जाती है अलबेली ‘घुमौर’ होली

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन