भीषण गर्मी में लोग जाम से हलकान

Updated at : 22 May 2019 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
भीषण गर्मी में लोग जाम से हलकान

सिकरहना : ढाका नगर के बीचों-बीच मुख्य पथ पर बस पड़ाव बनाने के कारण जाम की समस्या आम बात हो गयी है. यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह रोजमर्रा की कहानी हो गयी है. जाम के दौरान भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं. सबसे बुरा हाल तो स्कूली बसों […]

विज्ञापन

सिकरहना : ढाका नगर के बीचों-बीच मुख्य पथ पर बस पड़ाव बनाने के कारण जाम की समस्या आम बात हो गयी है. यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह रोजमर्रा की कहानी हो गयी है. जाम के दौरान भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं. सबसे बुरा हाल तो स्कूली बसों के जाम में फंसने से बच्चों का हो रहा है.

ढाका गांधी चौक से आगे सेंट्रल बैंक के समीप तक मोतिहारी की ओर जाने वाली बड़ी सवारी गाड़ियों को खड़ी कर सवारियों को चढ़ाया व उतारा जाता है. ढाका थाने के समीप भी ढाका-पचपकड़ी सड़क पर ही ऑटो स्टैंड बना दिया गया है, जिसके कारण इस मार्ग पर भी हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है. यही हाल मवेशी अस्पताल के समीप ढाका-घोड़ासहन पथ, ढाका-बैरगनिया मार्ग में सिनेमा हॉल के आगे सड़क पर ही बस, ऑटो स्टैंड बना दिया गया है. गांधी चौक से बड़ी मस्जिद तक दोनों ओर सड़क घेर कर दुकानें सजती है, जिससे साइकिल निकलना भी मुश्किल हो जाता है.
जाम का दूसरा सबसे बड़ा कारण मुख्य मार्गों का अतिक्रमण है. एक ओर सड़क किनारे बाइक, साइकिल खड़ी कर दी जाती है. वही दूसरी ओर फुटपाथी दुकानदारों द्वारा सड़कों का अतिक्रमण कर दुकानें सजा दी जाती है. कमोबेश अतिक्रमण की यह स्थिति ढाका थाना चौक से गुदरी बाजार जानेवाली पथ में है, जहां घर व दुकान की सीढ़ी सड़क पर बना दी गयी है.
जाम के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. ढाका गांधी टावर के चारों ओर प्रतिदिन प्रशासन के आंख के नीचे पुलिस मुस्तैदी के बीच अस्थायी दुकान सुबह से शाम तक लगी रहती है. शौचालय के दायें, बायें व आगे भी ठेला व खोमचा वालों का कब्जा रहता है. ढाका की जनता द्वारा कई बार स्थायी बस पड़ाव बनाने की मांग कर चुकी है. नगर परिषद भी बन गया लेकिन इस समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन