बैट्री चोर गिरोह के पांच गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2019 1:23 AM
तुरकौलिया : थाने क्षेत्र के शंकरसरैया अहिरटोली में रविवार की रात ग्रामीणों ने एयरटेल टावर से बैट्री चोरी कर भाग रहे पांच चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. पकड़ाये चोरों में मुसफ्फिल थाने के नंदपुर का रंजीत सहनी उर्फ संतोष सहनी, छट्ठु सहनी, मंजुराहा के शत्रुघ्न मांझी, शिवशंकर सहनी, प. चंपारण मझौलिया थाने […]
तुरकौलिया : थाने क्षेत्र के शंकरसरैया अहिरटोली में रविवार की रात ग्रामीणों ने एयरटेल टावर से बैट्री चोरी कर भाग रहे पांच चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. पकड़ाये चोरों में मुसफ्फिल थाने के नंदपुर का रंजीत सहनी उर्फ संतोष सहनी, छट्ठु सहनी, मंजुराहा के शत्रुघ्न मांझी, शिवशंकर सहनी, प. चंपारण मझौलिया थाने के भाना चाक के यादोलाल मांझी शामिल है.
चोरी में प्रयुक्त बोलेरो सहित पुलिस के हवाले कर दिया. टावर के टेक्नीशियन अभिजीत कुमार ने बताया कि 2:14 बजे रात में एयरटेल टावर के सीआई का कॉल आया कि बैरिया तीन साइड डाउन हो गया है. इसकी सूचना जमीन मालिक के पिता श्रीकांत यादव को दी. यादव टॉवर के पास पहुंचे तो देखा कि लॉक तोड़ छह बैट्री चोरी कर ली गई है.
सूचना पर ग्रामीणों ने बोलेरो की तलाशी ली, जहां बोलेरो से चोरी की तीन बैट्रियां बरामद हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस शंकरसरैया अहिरटोली पहुंचकर चोरों को गिरफ्तार कर थाने ले आई और बोलेरो जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया की चोरों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










