बिहार के 73.34 लाख किसानों को सौगात, मोदी ने जारी की सम्मान निधि की 22वीं किस्त

सांकेतिक फोटो
PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करते हुए बिहार के 73 लाख से अधिक किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर किए हैं. इस किस्त के तहत राज्य के किसानों को करीब 1467 करोड़ रुपये मिले.
PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 22वीं किस्त जारी की. इस किस्त के तहत बिहार के 73.34 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में सीधे दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर किए गए. यह राशि असम के गुवाहाटी स्थित ज्योति-विष्णु अंतरराष्ट्रीय कला केंद्र, खानापारा से जारी की गई. इस बार बिहार के किसानों के खातों में कुल मिलाकर 1467 करोड़ रुपये से अधिक की रकम भेजी गई है.
क्या बोले रामकृपाल यादव
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस योजना के शुरू होने के बाद से अब तक बिहार के 86.36 लाख से ज्यादा किसानों को कुल 30092.80 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है. यह राशि अब तक 21 किस्तों के माध्यम से किसानों के खातों में भेजी गई थी और अब 22वीं किस्त भी जारी कर दी गई है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने देशभर के 9.32 करोड़ से ज्यादा किसानों को लगभग 18650 करोड़ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए.
इस अवसर पर पटना के कृषि भवन में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का मुख्य उद्देश्य पात्र किसान परिवारों को आर्थिक सहारा देना है, ताकि खेती के काम में उन्हें मदद मिल सके. उन्होंने बताया कि यह योजना 12 जनवरी 2018 से लागू की गई थी और तब से लगातार किसानों को इसका लाभ मिल रहा है.
किसानों को कैसे फायदा मिलता है मंत्री ने बताया
कृषि मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत उन्हीं किसान परिवारों को फायदा मिलता है, जिनके पास खेती योग्य जमीन है. योजना के नियम के मुताबिक पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को एक परिवार माना जाता है. ऐसे प्रत्येक परिवार को साल में कुल छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह रकम चार-चार महीने के अंतराल पर दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
ऐसे चेक करें पैसे का स्टेटस
सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं. वहां Know Your Status ऑप्शन पर क्लिक करें. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें. इसके बाद मोबाइल पर आए OTP भरें. फिर स्क्रीन पर आपको पता चल जाएगा कि पैसे आपके अकाउंट में आए हैं या नहीं.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 50 kmph से चलेगी हवा, IMD ने सभी जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




