UPSC में भाई-बहन की धांसू एंट्री, आदित्य AIR 154 आयुषी को रैंक 361
Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 Mar 2026 7:06 AM
अपने पिता के साथ आदित्य हृदय उपाध्याय और आयुषी उपाध्याय (Image: Social Media)
Brother and Sister Cracked UPSC: UPSC सिविल सर्विस का रिजल्ट जैसे ही सामने आया आजमगढ़ के उपाध्याय परिवार में खुशी का माहौल बन गया. सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजों में यहां के भाई-बहन ने एक साथ सफलता हासिल कर रिकॉर्ड बना दिया. आदित्य को ऑल इंडिया रैंक 154 मिली है, जबकि उनकी बहन आयुषी उपाध्याय ने 361वीं रैंक हासिल की है.
Brother and Sister Cracked UPSC: आदित्य और आयुषी ऐसे परिवार से आते हैं जहां पढ़ाई और अनुशासन को बहुत महत्व दिया जाता है. उनके पिता सूर्यप्रकाश उपाध्याय लखनऊ में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच में वकील हैं. वहीं उनकी मां प्रतिभा उपाध्याय एक स्कूल में शिक्षिका हैं. लोग दोनों भाई-बहन को बधाई दे रहे हैं और उनकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं. आइए दोनों भाई-बहन की जर्नी को करीब से जानते हैं.
Brother and Sister Cracked UPSC: पढ़ाई में शुरू से अव्वल
दोनों भाई-बहन की पढ़ाई का रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है. आदित्य ने आईआईटी रुड़की से बीटेक की पढ़ाई पूरी की. वहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला. दूसरी तरफ आयुषी ने भी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने एक नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और वहां भी गोल्ड मेडल हासिल किया.
आदित्य पहले IRS बने
आदित्य की यह पहली सफलता नहीं है. उन्होंने इससे पहले यूपीएससी 2024 की परीक्षा पास की थी और उन्हें भारतीय राजस्व सेवा यानी IRS मिला था. वे आयकर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत रहे. लेकिन उन्होंने यहीं रुकने की बजाय अपनी तैयारी जारी रखी. पिछले अनुभव से सीखते हुए उन्होंने अपनी रणनीति बदली और इस बार और बेहतर रैंक हासिल की.

रोज करीब 10 घंटे पढ़ाई
यूपीएससी की तैयारी के दौरान दोनों भाई-बहन ने काफी अनुशासित दिनचर्या अपनाई. वे रोज करीब 10 घंटे पढ़ाई करते थे. साथ ही नियमित रूप से करंट अफेयर्स, नोट्स और टेस्ट प्रैक्टिस पर ध्यान देते थे. उनका मानना है कि सिविल सेवा जैसी परीक्षा में लगातार मेहनत और धैर्य सबसे ज्यादा जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें: आकांक्षा, शिखा अब प्रियंका, UPSC रिजल्ट में नाम का कंफ्यूजन क्यों?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










