मैच में बवाल, गेंद उठाकर देना पड़ा महंगा, रन आउट के बाद आगबबूला हुए सलमान आगा

Updated at : 13 Mar 2026 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
Salman Agha Controversial Run out

सलमान आगा, Pic- Social Meda/X

Salman Agha Controversial Run out: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ढाका वनडे में सलमान आगा का रन आउट बड़ा विवाद बन गया है. गेंद उठाकर गेंदबाज को देने के चक्कर में आगा आउट हो गए. इस फैसले से नाराज होकर उन्होंने मैदान पर हेलमेट फेंक दिया, जिसके कारण अब उन पर आईसीसी की सजा का खतरा है.

विज्ञापन

Salman Agha Controversial Run out: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में एक बड़ा विवाद देखने को मिला. पाकिस्तान टीम के उप कप्तान सलमान अली आगा को अजीब तरीके से रन आउट दिया गया. आउट होने के बाद वह काफी गुस्सा हो गए और मैदान पर अपना हेलमेट और ग्लव्स उतार कर फेंक दिया. अंपायर के फैसले का विरोध करने के कारण उन पर आईसीसी की कड़ी सजा का खतरा मंडरा रहा है.

कैसे हुआ यह अजीब रन आउट? 

यह पूरी घटना पाकिस्तान की पारी के 39वे ओवर की है. उस समय मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी कर रहे थे और मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे. रिजवान ने गेंद को सीधा खेला जो नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा के पैरो के पास जाकर रुक गई. उस समय सलमान आगा अपनी क्रीज से थोड़ा बाहर खड़े थे. उन्होंने खेल भावना दिखाते हुए झुककर गेंद उठाई और गेंदबाज मेहदी हसन को देने लगे. लेकिन मेहदी ने चतुराई दिखाई और गेंद पकड़कर तुरंत स्टंप की गिल्लियां उड़ा दी. अंपायर ने नियम के अनुसार उन्हें आउट दे दिया.

थर्ड अंपायर का फैसला और आगा का गुस्सा 

मैदानी अंपायर ने अंतिम फैसला थर्ड अंपायर के पास भेजा. रिप्ले में साफ दिखा कि आगा क्रीज से बाहर थे, इसलिए नतीजा उनके खिलाफ रहा. यह देखकर आगा पूरी तरह भड़क गए. उनकी बांग्लादेशी खिलाड़ियो खासकर मेहदी हसन के साथ काफी तीखी बहस हुई. गुस्से में आकर उन्होंने अपना हेलमेट और ग्लव्स मैदान पर ही फेंक दिया. आउट होने से पहले आगा 62 गेंदो पर 64 रन बनाकर बहुत अच्छी पारी खेल रहे थे. इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए.

मिल सकती है आईसीसी की कड़ी सजा 

क्रिकेट के नियमो के अनुसार अंपायर के फैसले का विरोध करना, अंपायर के खिलाफ जाना और मैदान पर सामान फेंकना एक दंडनीय अपराध माना जाता है. आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत सलमान आगा को लेवल 1 या लेवल 2 का दोषी माना जा सकता है. फील्ड अंपायर और थर्ड अंपायर मैच रेफरी से इसकी शिकायत जरूर करेंगे. इसके बाद मैच रेफरी अपराध का लेवल तय करेंगे. आम तौर पर ऐसे मामलो में खिलाड़ी की मैच फीस काटी जाती है और उन पर डिमेरिट अंक भी लगाए जाते है.

विकेट गिरते ही पूरी तरह लड़खड़ाई पाकिस्तानी टीम 

सलमान आगा का यह विकेट मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. उस समय पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन था और आगा-रिजवान के बीच 109 रन की शानदार साझेदारी हो चुकी थी. पाकिस्तान एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा था. लेकिन आगा के आउट होते ही पाकिस्तान की पारी ताश के पत्तो की तरह बिखर गई. अगली दो गेंदो के अंदर ही सेट बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी 44 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अंतिम ओवरो में लगातार विकेट गिरते गए और पूरी पाकिस्तानी टीम केवल 274 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई.

ये भी पढ़ें-

कुलदीप यादव की हल्दी में जमकर नाचे युजवेंद्र चहल, देखें वीडियो

कांपने लगे थे पाकिस्तानी खिलाड़ी, 2011 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल को लेकर अफरीदी का खुलासा

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola