घर का ताला तोड़ दो लाख की संपत्ति की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2019 1:48 AM
चिरैया : थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया में रविवार की रात चोरों ने एक आवासीय मकान का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. मामले को लेकर गृहस्वामी उक्त गांव निवासी विक्रम कुमार के भाई विजय कुमार शर्मा ने थाना में प्राथमिक दर्ज करायी है. विक्रम पटना में इंडियन ऑयल एयरपोर्ट में […]
चिरैया : थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया में रविवार की रात चोरों ने एक आवासीय मकान का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. मामले को लेकर गृहस्वामी उक्त गांव निवासी विक्रम कुमार के भाई विजय कुमार शर्मा ने थाना में प्राथमिक दर्ज करायी है.
विक्रम पटना में इंडियन ऑयल एयरपोर्ट में तेल के सप्लाई में कार्यरत हैं, जो परिवार के साथ पटना में रहते हैं, जो हाल ही में पटना गये हैं. मौके का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब दो लाख की संपत्ति चोरी कर ली. वहीं बिते दिनों इसी घर के बगल मे अभय सिंह के आवासीय मकान मे घुसकर करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरों द्वारा चोरी कर ली थी. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी को ले आवेदन पत्र मिला है. जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










