प्रखंडस्तरीय खरीफ महोत्सव का आयोजन

केसरिया : प्रखंड परिसर स्थित कृषि भवन में किसानों को खरीफ खेती के लिए प्रशिक्षण सह उपादान कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता कृषि समन्वयक मुन्ना कुमार ने की. किसानों को संबोधित करते हुए सहायक तकनीकी प्रबंधक धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि खेती को बचाना है तो जैविक खेती की ओर लौटना होगा. किसानों […]
केसरिया : प्रखंड परिसर स्थित कृषि भवन में किसानों को खरीफ खेती के लिए प्रशिक्षण सह उपादान कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता कृषि समन्वयक मुन्ना कुमार ने की. किसानों को संबोधित करते हुए सहायक तकनीकी प्रबंधक धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि खेती को बचाना है तो जैविक खेती की ओर लौटना होगा. किसानों की आय बढ़ाने के लिए औषधीय खेती, मछली पालन, मधुमक्खीपालन करना होगा. बीएओ अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि जो भी सरकार के तरफ से अनुदानित किसानों के लिए आने वाला है, उसे ससमय किसानों को उपलब्ध करा देंगे. इस मौके पर भाजपा नेता आनंद कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष शंभु महतो, राजद प्रखंड अध्यक्ष हातिम खां, जदयू नेता चुन्नू सिंह, उप प्रमुख दुष्यंत कुमार सिंह राजू, पैक्स अध्यक्ष प्रफुल्ल कुंवर समेत सैकड़ों किसान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




