दहेज के लिए विवाहिता को जलाया
Updated at : 18 Nov 2017 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

दुखद . हरसिद्धि थाने के दुधही टाल की घटना, सास सहित छह लोगों को किया आरोपित पीएचसी के डॉक्टरों ने गंभीर हालत में सदर अस्पताल किया रेफर मोतिहारी : हरसिद्धि थाने के दुधही टाल में ससुरालवालों ने दहेज के लिए केरोसिन छिड़क विवाहिता के शरीर में आग लगा दी. शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के […]
विज्ञापन
दुखद . हरसिद्धि थाने के दुधही टाल की घटना, सास सहित छह लोगों को किया आरोपित
पीएचसी के डॉक्टरों ने गंभीर हालत में सदर अस्पताल किया रेफर
मोतिहारी : हरसिद्धि थाने के दुधही टाल में ससुरालवालों ने दहेज के लिए केरोसिन छिड़क विवाहिता के शरीर में आग लगा दी. शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग बुझाया, वही विवाहिता जैतून खातून को इलाज के लिए पीएचसी लेकर गये. चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
मरने से पहले उन्होंेने नगर थाना में आवेदन दिया था. इसमें सास जैनुल खातून, नेशा खातून, बगड़ी खातून, उसमान मियां, चुटून आलम व देयाद्दीन को आरोपित किया है.
बताया कि राजेद्दीन मियां के साथ उसकी शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी. शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर ससुरालवाले प्रताड़ित करने लगे. वे लोग बार-बार मायके जाकर पैसे लाने की बात कह कर प्रताड़ित किया करते थे. नहीं लाने पर जान मारने की धमकी भी देते थे. कुछ दिन पहले घर में बंद कर बेरहमी से पिटायी भी की थी. शोरगुल होने पर आसपास के लोग पहुंचकर मामला शांत कराया था. एक सप्ताह से खाना-पानी बंद कर दिया था. शुक्रवार की सुबह सभी ने मिलकर पहले बेरहमी से पिटाई की, उसके बाद हत्या की नियत से एक कमरे में बंद कर केरोसिन छिड़क शरीर में आग लगा
दी. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए हरसिद्धि थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




