दो गुटों में भिड़ंत सात लोग घायल

Updated at : 17 Nov 2017 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
दो गुटों में भिड़ंत सात लोग घायल

दुस्साहस. शहर के गांधी नगर रमना की घटना दोनों पक्षों ने नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी, एक पक्ष के तीन गिरफ्तार नकद व आभूषण सहित करीब दो लाख की संपत्ति लूटने का आरोप मोतिहारी : शहर के गांधी नगर रमना में दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ. दोनों तरफ से लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर […]

विज्ञापन

दुस्साहस. शहर के गांधी नगर रमना की घटना

दोनों पक्षों ने नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी, एक पक्ष के तीन गिरफ्तार
नकद व आभूषण सहित करीब दो लाख की संपत्ति लूटने का आरोप
मोतिहारी : शहर के गांधी नगर रमना में दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ. दोनों तरफ से लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर चली, जिसमें सात लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. दोनों पक्षों ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
नारद साह का आरोप है कि बजरंगी कुमार मुहल्ले में शराब का धंधा करता है. इसकी शिकायत सदर एसडीओ के पास की थी. इसको लेकर बजरंगी कुमार, अभय कुमार, मनीष कुमार, पप्पू कुमार, गोलु कुमार, छोटी कुमारी, सत्यम कुमार, लीला देवी के अलावा 10-15 अज्ञात लोग हरवे हथियार से लैस हो घर पर धावा बोल गाली गलौज की.
विरोध करने पर लाठी-फरसा से मार घायल कर दिया. बचाने आये पुत्र विक्की कुमार, जगदीश कुमार व चुनचुन कुमार के साथ भी मारपीट की. उसने आरोपितों पर आलमीरा का लॉक तोड़ डेढ़ लाख का आभूषण व 50 हजार नकद लूटने तथा बाइक क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है. वहीं मोहित का आरोप है कि वह अपने फूफा गणेश प्रसाद के घर आया था. इस दौरान नारद साह, विक्की कुमार, आकाश कुमार व विजय कुमार ने दरवाजे पर चढ उसके साथ मारपीट की.
बचाने आये अभय कुमार व किशन कुमार को रॉड से मार घायल कर दिया.नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि शराब धंधेबाज बजरंगी के सहयोगी मोहित कुमार, किशन कुमार व अभय कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन