मदरसा से बगैर सूचना भाग रहे थे छात्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2017 6:39 AM
मोतिहारी : शहर के बरियारपुर में स्थित उलूम मदरसा के दो छात्र को आरपीएफ ने एक्सप्रेस ट्रेन से रेसक्यू किया. मदरसा में तालिम ले रहे दोनों छात्र बिना सूचना भाग रहे थे. बुधवार की संध्या दोनों छात्र को स्कॉट पाटी ने मुजफ्फरपुर जा रही मंडूआडीए एक्सप्रेस से बरामद किया. एक्सप्रेस से रेस्क्यू छात्र फैजू रहमान […]
मोतिहारी : शहर के बरियारपुर में स्थित उलूम मदरसा के दो छात्र को आरपीएफ ने एक्सप्रेस ट्रेन से रेसक्यू किया. मदरसा में तालिम ले रहे दोनों छात्र बिना सूचना भाग रहे थे. बुधवार की संध्या दोनों छात्र को स्कॉट पाटी ने मुजफ्फरपुर जा रही मंडूआडीए एक्सप्रेस से बरामद किया. एक्सप्रेस से रेस्क्यू छात्र फैजू रहमान तुरकौलया प्रखंड के माघोपुर मधुमालत निवासी मो कमरूद्दीन का पुत्र है. वही दूसरा छात्र साहीद सुगौली प्रखंड के खोडा मनसींघा के बदरूद्दीन का पुत्र बताया गया है.
दोनों छात्र की उम्र ग्यारह वर्ष है. गुरूवार को दोनों छात्र को परिजन को सौंप दी गयी. सूचना पर पहुंचे परिजन एवं मदरसा शिक्षक की उपस्थिति में से संबंधित प्रक्रिया के तहत दोनों को हैंडओवर किया गया. जानकारी देते आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप बर्णवाल ने बताया कि मोतिहारी स्टेशन से ट्रेन खुलने पर स्कॉट पाटी के जवान ने संदेह पर दोनों छात्र से पूछताछ की,जहां स्पष्ट जवाब नही मिलने पर जवान ने दोनों को चकिया स्टेशन पर ट्रेन से उतार आरपीएफ को सौंप दिया. जहां से दोनों छात्र को बापूधाम मोतिहारी लायी गयी. पुछताछ में छात्र ने तालिम लेने के डर से भागने की बात स्वीकार की है. बताया कि दोनों ने ट्रेन से पकड़ मुजफ्फरपुर भागने का प्लान बनाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










