पूजा कर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, भर्ती

Updated at : 09 Nov 2017 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
पूजा कर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, भर्ती

ऑल्टो सवार सात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम पीपरा (मोतिहारी) : थाने क्षेत्र के रामगढ़वा स्वागत पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर रात पूजा कर घर लौट रहे 23 वर्षीय युवक को अपराधियों ने चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना 10:30 बजे रात्रि की बतायी जाती है. घायल युवक वैशाली […]

विज्ञापन
ऑल्टो सवार सात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
पीपरा (मोतिहारी) : थाने क्षेत्र के रामगढ़वा स्वागत पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर रात पूजा कर घर लौट रहे 23 वर्षीय युवक को अपराधियों ने चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना 10:30 बजे रात्रि की बतायी जाती है. घायल युवक वैशाली जिला के पातेपुर थाना अंतर्गत बरडीहा निवासी आदित्य उर्फ अभिनव कुमार है.
घटना की सूचना पर रात्रि गश्ती कर रही पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए मोतिहारी हॉस्पिटल ले गयी, जहां डॉक्टर ने चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर कर दिया. पुष्टि एसआइ रणधीर कुमार सिंह ने की है. जानकारी के अनुसार घटना में घायल आदित्य उर्फ अभिनव कुमार थावे मंदिर से पूजा कर पांच लोगों के साथ चार चक्का गाड़ी से अपने घर लौट रहा था.
स्वागत पेट्रोल पंप समीप पेशाब करने आदित्य व उसके साथी संजीव कुमार नीचे उतरा. इसी क्रम में अॉल्टो पर सवार सात अपराधी गाड़ी से उतर आदित्य को चाकू मारकर घायल कर सभी अपराधी फिर आॅल्टो गाड़ी से फरार हो गये. बताया जाता है कि अपराधी मंदिर से ही पीछा करते आ रहे थे. वही थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले में घायल व्यक्ति के दिये गये बयान पर प्राथमिकी होगी. कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन