भोजपुरी गायक मिठ्ठु मार्शल की मां की हत्या, बहू पर लगा हत्या का आरोप

Updated at : 03 Nov 2017 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
भोजपुरी गायक मिठ्ठु मार्शल की मां की हत्या, बहू पर लगा हत्या का आरोप

मोतिहारी :मुफस्सिल थाने के बतरौलिया निवासी प्रसिद्ध भोजपुरी गायक मिठ्ठु मार्शल की 50 वर्षीय मां सुजाता देवी की हत्या किये जाने का खुलासा शुक्रवार को हुआ. हत्या का आरोप सुजाता देवी की बड़ी पतोहू दीपिका देवी पर लगाया गया है. पुलिस ने आरोपित दीपिका को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. घटना में कुछ और […]

विज्ञापन

मोतिहारी :मुफस्सिल थाने के बतरौलिया निवासी प्रसिद्ध भोजपुरी गायक मिठ्ठु मार्शल की 50 वर्षीय मां सुजाता देवी की हत्या किये जाने का खुलासा शुक्रवार को हुआ. हत्या का आरोप सुजाता देवी की बड़ी पतोहू दीपिका देवी पर लगाया गया है. पुलिस ने आरोपित दीपिका को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. घटना में कुछ और लोगों का हाथ बताया जा रहा है. थाना प्रभारी अरविंद प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

दीपिका के ससुर का कहना है कि वह बुधवार रात मैं घर से बाहर सोया था. सुबह घर आया, तो दीपिका ने कहा कि मां की गिरने से मौत हो गयी है. लेकिन, उसके तीन साल के बेटे डबलू ने राज खोलते हुए कहा कि मां और दो अन्य लोगों ने मिल कर दादी को टॉर्च व ईंट से मार कर हत्या की है. उसके बाद घर की छानबीन किये जाने पर घर के पीछे ईंट से दबा कर रखा गया खून से सना कपड़ा बरामद हुआ है. दीपिका का पति और भोजपुरी गायक मिठ्ठु मार्शल का बड़ा भाई गुड्डू झा शराब पीने के आरोप मे जेल में था. सुजाता देवी अपने बेटे का जमानत कराना चाहती थी, जबकि दीपिका जमानत कराये जाने के खिलाफ थी. वह नहीं चाहती थी कि उसका पति जेल से बाहर निकले. कयास लगाया जा रहा है कि दीपिका का किसी दूसरे मर्द से अवैध संबंध है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मालूम हो कि भोजपुरी गायक मिठ्ठु मार्शल के गुरुवार रात पहुंचने के बाद मामला सामने आया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन