शराब बेचने से मना करने पर ब्लेड से किया घायल
Updated at : 30 Oct 2017 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : हेनरी बाजार में शराब बेचने का विरोध करने पर प्रभु साह को ब्लेड से मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने नगर थाना में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि शंभु पटेल मुहल्ला में शराब बेचता है, जिसके कारण हमेशा […]
विज्ञापन
मोतिहारी : हेनरी बाजार में शराब बेचने का विरोध करने पर प्रभु साह को ब्लेड से मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने नगर थाना में आवेदन दिया है.
उसने पुलिस को बताया है कि शंभु पटेल मुहल्ला में शराब बेचता है, जिसके कारण हमेशा मजलिस लगी रहती है.औरतों का घर से निकलना मुश्किल है.शराब बेचने से उसे मना किया तो रविवार की सुबह शंभु पटेल,विशाल पटेल सहित करीब दस अज्ञात लोग दरवाजे पर आकर गाली-गलौज की. विरोध करने पर ऑपरेशन करने वाले ब्लेड से मार घायल कर दिया. पॉकेट से पांच सौ नकद व हनुमानी लॉकेट छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




