बस हादसा : त्रिशूली नदी में गिरी बस, 30 लोगों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2017 12:33 AM
रक्सौल : नेपाल के धादिंग जिले के गजुरी गांवपालिका के वार्ड नंबर पांच बांगमोड़ के पास शनिवार को काठमांडू जा रही एक बस नदी में पलट गयी. बस में लगभग 64 लोग सवार थे. इसमें 30 यात्रियों का शव नदी से निकाला गया है. इनमें 12 की शिनाख्त हो सकी है. मरने वालो में एक […]
रक्सौल : नेपाल के धादिंग जिले के गजुरी गांवपालिका के वार्ड नंबर पांच बांगमोड़ के पास शनिवार को काठमांडू जा रही एक बस नदी में पलट गयी. बस में लगभग 64 लोग सवार थे. इसमें 30 यात्रियों का शव नदी से निकाला गया है. इनमें 12 की शिनाख्त हो सकी है. मरने वालो में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है. जिसकी पहचान बिहार के मधुबनी जिले की ममता देवी ठाकुर के रूप में की गयी है. नेपाल के राजवीराज से संदेश ट्रैवल्स की बस काठमांडू जा रही थी. बस की छत पर भी यात्री सवार थे. बस सुबह के पांच बजे वहां से गुजरने के क्रम में अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में पलट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










