डेंगू के तीन मरीज मिले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Sep 2017 4:33 AM
मोतिहारी : शहर के एक निजी हाॅस्पिटल में डेंगू के तीन मरीज मिले हैं. इसमें चांदमारी के राजीव सौरभ, छपरा बहास के सुभाष ठाकुर तथा रघुनाथपुर के अनिता देवी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार राजीव सौरभ पटना के महेंद्रू में रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था, उसे बुखार लगा. घरवालों ने बुला कर […]
मोतिहारी : शहर के एक निजी हाॅस्पिटल में डेंगू के तीन मरीज मिले हैं. इसमें चांदमारी के राजीव सौरभ, छपरा बहास के सुभाष ठाकुर तथा रघुनाथपुर के अनिता देवी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार राजीव सौरभ पटना के महेंद्रू में रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था, उसे बुखार लगा. घरवालों ने बुला कर यहां इलाज कराना शुरू किया, जहां जांच में डेंगू की शिकायत मिली. सुभाष ठाकुर के कालीमाटी में रहकर पेंट का काम करता था, उसे वहां बुखार लगा. परिवारवालों ने उसे इलाज कराने पहुंचे जहां उनमें डेंगू की शिकायत पायी गयी.
उसी तरह अनिता देवी गुरुवार को वैष्णो देवी से लौट कर घर आयी तो उनके शरीर में चमकी, बुखार के साथ मूंह से झाग आने लगा. ईलाज कराने पहुंचे तो डेंगू की शिकायत मिली. चिकित्सक डा ओमप्रकाश ने बताया कि तीनों की स्थिति ठीक है. तीनों को वेट एंड वाच में रखा गया है. साथ ही इसकी सूचना सिविल सर्जन को दे दी गयी है. इधर डेंगू की शिकायत मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. इधर सिविल सर्जन डा प्रशांत कुमार ने कहा कि इसकी सूचना संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










