मामूली फॉल्ट दूर करने में लग जाते हैं दो दिन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2017 5:27 AM

विज्ञापन

सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर/चोरौत/पुपरी : जिले में बाढ़ के बाद सांपों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. पिछले 24 घंटे के भीतर जिले में सर्पदंश से जहां बच्ची समेत तीन की मौत हो गयी है, वहीं आधा दर्जन लोग विभिन्न अस्पतालों में भरती है. मृतकों में रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मानिकचौक दक्षिणी पंचायत निवासी विश्वनाथ चौधरी के […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर/चोरौत/पुपरी : जिले में बाढ़ के बाद सांपों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. पिछले 24 घंटे के भीतर जिले में सर्पदंश से जहां बच्ची समेत तीन की मौत हो गयी है, वहीं आधा दर्जन लोग विभिन्न अस्पतालों में भरती है.

मृतकों में रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मानिकचौक दक्षिणी पंचायत निवासी विश्वनाथ चौधरी के पुत्र सतीश कुमार चौधरी (16वर्ष), चोरौत प्रखंड के परिगामा पंचायत अंतर्गत चंद्रसैना वार्ड 8 निवासी राम विनय झा के आशुतोष कुमार (11 वर्ष) व पुपरी से ठीक सटे मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अकारी निवासी मदन पांडेय की पुत्री ज्योति कुमारी (11 वर्ष) शामिल है.
उधर, पुपरी पीएचसी में सर्पदंश से आक्रांत आधा दर्जन लोगों का इलाज जारी है. इनमें पुपरी प्रखंड के केशोपुर पुरा गांव निवासी सुंदर पाठक, पंकज झा, नारायणपुर निवासी सुधीरा देवी, गाढ़ा निवासी रजिया खातून, बलहा मकसूदन निवासी अंशु कुमारी व बछाड़पुर निवासी मो सल्लाउदीन शामिल है. इनमें गंभीर स्थिति के मद्देनजर सुधीरा देवी को सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन