मोबाइल दुकान से 62 हजार रुपये की संपत्ति चोरी

अरेराज : मुख्य चौक स्थित न्यू मोबाइल गैलरी दुकान का दीवार तोड़ कर मंगलवार की रात में नकद, मोबाइल सहित लैपटॉप की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. मालिक विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात में मेरे दुकान से नये मोबाइल सेट, लेपटॉप व नकदी 62 हजार रुपया की चोरी कर […]
अरेराज : मुख्य चौक स्थित न्यू मोबाइल गैलरी दुकान का दीवार तोड़ कर मंगलवार की रात में नकद, मोबाइल सहित लैपटॉप की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. मालिक विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात में मेरे दुकान से नये मोबाइल सेट, लेपटॉप व नकदी 62 हजार रुपया की चोरी कर ली गयी है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि चोरी की मौखिक सूचना प्राप्त है. दुकानदार द्वारा लिखित शिकायत व चोरी गये सामान की सूची थाना को नहीं मिल पाया है. आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




