महिलाएं आज रखेंगी उपवास जिउतिया पर्व . पुत्र की दीर्घायु के लिए रखा जाता है व्रत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2017 6:11 AM
विज्ञापन
रक्सौल : पुत्र की दीर्घायु होने का वरदान मांगने के लिए महिलाएं जिउतिया का उपावास करेंगी. आश्विन मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को पुत्र की लंबी आयु व उत्तम स्वास्थ्य के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत किया जाता है. मंगलवार को जीउतिया व्रत के लिए व्रतियों के द्वारा नहाय-खाय किया गया. इस दौरान नदी स्नान के […]
विज्ञापन
रक्सौल : पुत्र की दीर्घायु होने का वरदान मांगने के लिए महिलाएं जिउतिया का उपावास करेंगी. आश्विन मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को पुत्र की लंबी आयु व उत्तम स्वास्थ्य के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत किया जाता है. मंगलवार को जीउतिया व्रत के लिए व्रतियों के द्वारा नहाय-खाय किया गया.
इस दौरान नदी स्नान के बाद सेंधा नमक से बनी सामाग्री को ग्रहण किया गया. वहीं बुधवार की सुबह सरगहई खाकर महिलाएं अपने बेटे की लंबी आयु के लिए पूरे दिन का निर्जला उपवास रखेगी. इस दौरान कई प्रकार की चीजे वर्जित होती है. इसकी जानकारी देते हुए आचार्य मंजय कुमार मिश्र ने बताया कि जीउतिया व्रत काफी नियमो वाला होता है. व्रती महिलाओं को पानी भी ग्रहण नहीं करना होता है. उन्होंने बताया कि वंस के दीर्घायु होने के साथ ही वंश में बढ़ोतरी के लिए भी इस व्रत को किया जाता है. व्रती महिलाएं पूरे दिन कुछ भी तोड़ या काट नहीं सकती है. ऐसा करने से व्रत अधूरा माना जाता है.
पूरे दिन अनुष्ठान के बाद शाम के समय पवित्र होकर संकल्प के साथ शाम को गोधुली बेला में गाय के गोबर से अपने आंगन को लीपने के बाद पूजा की जाती है. इस दौरान मिट्टी तथा गाय के गोबर से चिल्ली या चिल्होडि़न (मादा चील) व सियारीन की सांकेतिक मूर्ति बना कर उनके मस्तको लाल सिंदूर से सजाया जाता है. उन्होंने बताया कि हर विवाहित महिला जिनको संतान है, उनको यह व्रत करनी चाहिए.
इधर, जिउतिया व्रत को लेकर मंगलवार को शहर के बाजार में काफी चहल-पहल देखी गयी. व्रती महिलाएं सुबह से ही जीउतिया को लेकर पूजन सामाग्री की खरीदारी कर रही थी. मंगलवार को बाजार में जीउतिया पूजा में प्रयोग लाये जाने वाले समानों की किमतो में वृद्धि देखी गयी.
सामान का नाम दाम
चूड़ा 30 से 40
चीनी 38 से 42
झिगुनी 60 से 80
गुड़ 80 से 120
जीउतिया 05 से 30 रुपये पीस
दूध की कीमत बढ़ी
दही-दूध की कीमत में इजाफा देखी गयी. रक्सौल बाजार में दही 100 रुपये प्रति किलो तक की दर से बेचा गया, तो दूध भी 50 रुपये किलो तक लोग ले रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










