दो पुलिसकर्मी बरखास्त

Updated at : 11 Sep 2017 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
दो पुलिसकर्मी बरखास्त

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में शराब ने 15 पुलिसकर्मियों का परफॉरमेंस खराब कर दिया. शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने में अक्षम पुलिसकर्मियों में आठ दारोगा, चार जमादार व एक सिपाही पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. वहीं दो पुलिसकर्मियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. बर्खाश्त किये गये पुलिसकर्मियों […]

विज्ञापन
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में शराब ने 15 पुलिसकर्मियों का परफॉरमेंस खराब कर दिया. शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने में अक्षम पुलिसकर्मियों में आठ दारोगा, चार जमादार व एक सिपाही पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. वहीं दो पुलिसकर्मियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है.
बर्खाश्त किये गये पुलिसकर्मियों में सिपाही नंबर 773 कृष्ण सिंह व सिपाही नंबर 227 अजय कुमार शामिल है. दारोगा किशोरी चौधरी, रमेश कुमार ठाकुर, राजन पांडेय, पंकज ठाकुर, शशिभूषण कुमार, फैसल अंसारी, शंभु कुमार, विनय कुमार पांडेय तथा जमादार जमादार जलेश्वर भगत, शिव कुमार साह, राम प्रवेश सिंह, नवीन कुमार सिंह व सिपाही नंबर 620 योगेंद्र प्रसाद पर विभागीय कार्रवाई चल रही है.
बताया जाता है कि शराबबंदी अभियान की समीक्षा के दौरान उपरोक्त पुलिसकर्मियों के कर्तव्य में लापरवाही उजागर हुई थी, जिसके बाद मुख्यालय के निर्देश पर एसपी ने सभी को निलंबित कर दिया था. इसमें सिपाही कृष्ण व अजय को दोषी पाते हुए बर्खाश्त कर दिया, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबन से मुक्त करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन