वाउचर व रोकड़ पंजी के खेल में फेल हैं अधिकारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Sep 2017 6:10 AM

विज्ञापन

मोतिहारी : कलेक्ट्रेट में जांच फाइलों पर अधिकारियों के कुंडली मार बैठने से वाउचर और रोकड़ गड़बड़ी का खेल बदस्तूर जारी है. मामले उजागर जरूर होते है लेकिन जांच टीम गठित होने के साथ यहां दब जाते है. तब तक फिर नया खेल शुरू हो जाता है. प्रखंड-अंचल की कौन कहें कलेक्ट्रेट में गड़बड़ी वाली […]

विज्ञापन

मोतिहारी : कलेक्ट्रेट में जांच फाइलों पर अधिकारियों के कुंडली मार बैठने से वाउचर और रोकड़ गड़बड़ी का खेल बदस्तूर जारी है. मामले उजागर जरूर होते है लेकिन जांच टीम गठित होने के साथ यहां दब जाते है. तब तक फिर नया खेल शुरू हो जाता है.

प्रखंड-अंचल की कौन कहें कलेक्ट्रेट में गड़बड़ी वाली संचिका जांच अधिकारी के कार्यालय में धूल फांक रही है. एक-दो मामले में कार्रवाई हुई है लेकिन गड़बड़ी का सूत्रधार हमेशा अधिकारी के करीब रहा है. यहीं कारण है कि नजारत में एक के बाद एक वाउचर गड़बड़ी का मामला उजागर हुआ. कल्याणपुर में करीब 19 वर्ष पूर्व का मामला भी आज तक ठंडे बस्ते में है. कोई सार्थक नतीजा न निकला, नतीजतन अब कोई नजारत का प्रभार लेने से कतरा रहा है. इस तरह के कई मामले है. कलेक्ट्रेट से लेकर प्रखंड-अंचल कार्यालय तक. एक नजर वाउचर, रोकड़ पंजी गड़बड़ी व अन्य मामलों पर
ये तो बस कुछ उदाहरण है. जिला कलेक्ट्रेट व प्रखंड-अंचल कार्यालयों का. अगर इन फाइलों को सिर्फ खंगाल कर जांच टीम से पूछताछ हो तो कर्मियों के साथ कई अधिकारी की लापरवाही में सामने आ सकती है.
नजारत में शत्रुघ्न पंडित के नाम करीब 25 लाख का वाउचर गड़बड़ी, दो साल से वेतन बंद.
प्रमोद कुमार (नजारत) के पास करीब 18 लाख की वाउचर गड़बड़ी.
नजारत से अवकाश प्राप्त अरविंद कुमार मिश्रा पर प्रभार मामले में सेवांत लाभ का भुगतान लंबित है.
नजारत में प्रभार पर बगैर सूचना गायब रहने पर देवेंद्र कुमार पर कार्रवाई.
चिरैया में सवा करोड़ का रोकड़ पंजी गड़बड़ी, नया रोकड़ खोल आरंभ हुआ था विभागीय कार्य, आरोपित पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं.
पताही प्रखंड-अंचल में भी 45 लाख की रोकड़ गड़बड़ी, वहां भी खुला दूसरा रोकड़, आरोपित कार्रवाई से वंचित.
चकिया में इसी तरह करीब 48 लाख की गड़बड़ी, एक पर कार्रवाई, मामला ठंडे बस्ते में.
जिला कृषि कार्यालय में वर्मी व बीज गड़बड़ी 90 लाख का, तत्कालीन डीडीसी अनिल कुमार ने मामला पकड़ा, टीम गठित, जांच ठंडे बस्ते में.
संग्रामपुर में बीडीओ के नाम जारी 25 लाख का चेक मनरेगा कर्मी ने भुनाया, मामला बेनतीजा.
जिला निर्वाचन कार्यालय में करीब 50 लाख की वाउचर गड़बड़ी, जांच टीम गठित, मामला ठंडे बस्ते में.
कल्याणपुर में अवैध ढंग से निकासी मामले में तीन बीडीओ, तीन नाजिर सहित नौ लोगों पर केस दर्ज है, लेकिन नतीजा अब तक सिफर रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन