जमीन के लिए दंपती के साथ मारपीट

मोतिहारी : बंजरिया थाने के बथना में मुर्तिया देवी व उसके पति रामबाबू मुखिया के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की. घटना शुक्रवार दोपहर की है. घायल दंपती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर मुर्तिया देवी ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. बताया कि दरवाजे पर बैठी थी. इस […]
मोतिहारी : बंजरिया थाने के बथना में मुर्तिया देवी व उसके पति रामबाबू मुखिया के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की. घटना शुक्रवार दोपहर की है. घायल दंपती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर मुर्तिया देवी ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. बताया कि दरवाजे पर बैठी थी. इस दौरान जमीन विवाद में ग्रामीण राजाराम मुखिया, लक्ष्मी देवी, दीनानाथ कुमार सहित अन्य लोग दरवाजे पर पहुंच गाली-गलौज की. विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए बंजरिया थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




