ससुर व पतोहू सहित तीन को दबिला से मार किया घायल

Updated at : 03 Sep 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
ससुर व पतोहू सहित तीन को दबिला से मार किया घायल

मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के चंद्रहियां में माधो राय, उसकी पतोहू मींता देवी व कृष्ण कुमार को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर मींता देवी ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. बताया कि सब्जी तोड़ने गयी थी. इस दौरान सुरेश […]

विज्ञापन
मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के चंद्रहियां में माधो राय, उसकी पतोहू मींता देवी व कृष्ण कुमार को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर मींता देवी ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. बताया कि सब्जी तोड़ने गयी थी. इस दौरान सुरेश राय, नरेश राय, नंदकिशोर राय, भरत राय सहित अन्य लोगों ने दबिला से हमला कर दिया. बचाने आये ससुर माधो राय व कृष्ण कुमार को भी दबिला से मार घायल कर दिया. मंगलसूत्र व 14 सौ नकद छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को मुफस्सिल थाना भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन