केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

Updated at : 26 Aug 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

पीपराकोठी : प्रखंड क्षेत्र की दक्षिणी ढ़ेकहा पंचायत में आई बाढ़ के बाद केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने शुक्रवार को हथिआही गांव पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना. इस क्रम में उन्होंने सीओ ललीत कुमार झा को बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच राहत वितरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. […]

विज्ञापन

पीपराकोठी : प्रखंड क्षेत्र की दक्षिणी ढ़ेकहा पंचायत में आई बाढ़ के बाद केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने शुक्रवार को हथिआही गांव पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना. इस क्रम में उन्होंने सीओ ललीत कुमार झा को बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच राहत वितरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. वहीं भाजपा की ओर से दो दिनों के लिए राहत सामाग्री वितरित की गयी.

जबकि, सीओ श्री झा ने दो दिनों में राहत सामाग्री वितरण करने की बात कही. विदित हो कि दक्षिणी ढ़ेकहा पंचायत के सभी गांव बाढ़ के चपेट में है. जिसमें करीब 3 हजार की आबादी प्रभावित है. मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कुमार राजेश सिंह, मुखिया रविंद्र सहनी, विधानसभा प्रभारी कामेश्वर चौरसिया, गौरीशंकर साह, मीडिया प्रभारी मुन्ना गिरि, भाजयूमों के प्रखंड अध्यक्ष राजू सिंह, मुन्ना गुप्ता, राजकिशोर प्रसाद गुप्ता, मनरेगा पीओ प्रशांत मोहन ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन