कई मुहल्लों में स्थिति गंभीर

Updated at : 22 Aug 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
कई मुहल्लों में स्थिति गंभीर

बाढ़ का कहर. जेसीबी से हटायी गयी रेलवे पुल में फंसी जलकुंभी काफी धीमी रफ्तार से उतर रहा बाढ़ का पानी 12 हजार राहत पैकेट का हुआ वितरण मोतिहारी : शहर बाढ़ की चपेट में है. नप क्षेत्र का डेढ़ दर्जन वार्ड अब भी प्रभावित है. यहां की 12 हजार आबादी हलकान है. घर पानी […]

विज्ञापन

बाढ़ का कहर. जेसीबी से हटायी गयी रेलवे पुल में फंसी जलकुंभी

काफी धीमी रफ्तार से उतर रहा बाढ़ का पानी
12 हजार राहत पैकेट
का हुआ वितरण
मोतिहारी : शहर बाढ़ की चपेट में है. नप क्षेत्र का डेढ़ दर्जन वार्ड अब भी प्रभावित है. यहां की 12 हजार आबादी हलकान है. घर पानी से घिरे हुए हैं. अगरवा,गोपालपुर,एकौना एवं चांदमारी मुहल्ला के कई मुहल्लों में पानी की स्थिति अब भी यथावत है. पानी धीरे-धीरे कम हो रही है. कुछ मुहल्लों में पानी कम होने से लोगों को राहत मिली है. लेकिन इन मुहल्लों में भी पुरी तरह जन-जीवन पटरी पर नहीं लौट पायी है.
धीमी गति से पानी निकासी को देखते हुए सोमवार जल निकासी के अवरूद्ध मार्ग की सफाई नप प्रशासन द्वारा करायी गयी. ताकि पानी को रास्ता मिले और बहाव तेज गति से हो सके.
इस दौरान शहर से सटे रेलवे पुल के पास जमा जलकुंभी को जेसीबी की मदद से हटाया गया. वही नकछेद टोला के जाम नहर की सफाई कर पानी निकासी का रास्ता बनाया गया. इसके साथ ही नप क्षेत्र में प्रशासनिक स्तर पर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत पैकेट वितरण जारी है. सोमवार को भी शहर के बाढ़ प्रभावित वार्ड एवं आश्रय स्थल पर पीड़ितों को दोनों वक्त खाना में पुरी-सब्जी का राहत पैकेट वितरण हुआ. इसकी जानकारी देते हुए इओ हरिवीर गौतम ने बताया कि दोनों वक्त में करीब बारह हजार राहत पैकेट बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरण की गयी है. वही आश्रय स्थल पीड़ितों के लिए चल रहा है. बाढ़ की स्थिति बने रहने तक पीड़ितों को राहत पैकेट दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन