मधुबन के कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क भंग

Updated at : 22 Aug 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
मधुबन के कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क भंग

बाढ़ की विभीषिका. बूढ़ी गंडक में रिसाव से परेशानी मधुबन : एक सप्ताह से प्रखंड के विभिन्न गांवों में बाढ़ का कहर जारी है. बाढ़ की चपेट धीरे-धीरे प्रखंड के सभी पंचायत आ गये है. खेती बरबाद हो चुकी है. जिससे लाखों की आबादी प्रभावित हो चुकी हैं. बागमती के कहर से परेशान प्रखंड वासियों […]

विज्ञापन

बाढ़ की विभीषिका. बूढ़ी गंडक में रिसाव से परेशानी

मधुबन : एक सप्ताह से प्रखंड के विभिन्न गांवों में बाढ़ का कहर जारी है. बाढ़ की चपेट धीरे-धीरे प्रखंड के सभी पंचायत आ गये है. खेती बरबाद हो चुकी है. जिससे लाखों की आबादी प्रभावित हो चुकी हैं. बागमती के कहर से परेशान प्रखंड वासियों के बूढ़ी गंडक की पानी अभिशाप बन गयी. बूढ़ी गंडक के तटबंधों के किनारे बसे गावों में भी पानी प्रवेश करने स्थिति विकराल बनी हुई है. रविवार की रात में करीब एक चकिया के अहिरौलया के तरफ से आये आधा दर्जन लोगों इनरवा गांव के पास उनके मंसूबे को नाकाम कर दिया.
रविवार की रात्रि करीब तीन बजे से बूढ़ी गंडक के जलस्तर में कमी आना शुरू हो गया है.पूरी. रात दुलमा के कसबा टोला में एसडीओ शैलेश कुमार व मुखिया पति शंभु गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों लोग बांध की मरम्मती में जुटे रहे. तेतरिया के भी सात पंचायतो में बाढ अपना तांडव दिखा रहा है. बूढी गंडक की पेटी में बसे सबली का सबसे बुरा हाल है. गांव से करीब 500 परिवारों को एनडीआरएफ के कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में सुरक्षित निकालने का काम किया गया है. एनडीआरएफ के सहयोग से पीड़ित तक राहत सामाग्री पहुंचाया गया है. बीमार के इलाज के लिए मधुबन पीएचसी से डाक्टर टीम ने जाकर इलाज किया है.
गांव में पीने की पानी के काफी संकट है. वहीं बूढी गंडक के पेटी में ही बसे खोदातपुर के एक टोले के लोग बांध पर शरण लिया है. कृष्णा नगर,गड़हिया, सवंगिया, कोईलहरा,वाजितपुर, मधुबन दक्षिणी, मधुबन उत्तरी, तालिमपुर, भेलवा, दुलमा, नौरंगिया माधोपुर, कौड़िया,तेतरिया के घेघवा, कोठियां, पुनास लहलादपुर, तेतरिया, मेघुआ, मधुआहां वृत,सेमराहां आदि में बाढ का पानी भरा हुआ है. सभी जगहों पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने के लिये उपलब्ध कराया गया है. प्रभावित इलाकों में प्रशासन,स्वयंसेवी संस्थाओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन