पीपराकोठी में डायन का आरोप लगा की महिला की बेरहमी से पिटाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2017 3:58 AM
मोतिहारी : पीपराकोठी थाना के चकरधे गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला को बेरहमी से पीटा गया. बचाने गये उसके पुत्र के साथ भी मारपीट की गयी. घायल मां-बेटे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने कहा कि ग्रामीण सुरेंद्र […]
मोतिहारी : पीपराकोठी थाना के चकरधे गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला को बेरहमी से पीटा गया. बचाने गये उसके पुत्र के साथ भी मारपीट की गयी. घायल मां-बेटे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने कहा कि ग्रामीण सुरेंद्र राम, विनोद राम, सुरेश राम, लालमुनी देवी, छोटन राम, सुभाष राम व गायत्री देवी बीमार बच्चे को लेकर दरवाजे पर आये. बच्चे को दरवाजे पर रख डायन का आरोप लगा कहने लगे
कि इसको ठीक करो,वरना आज गांव में नंगा घुमा कर तुम्हारा डायनपन खत्म कर देंगे. इसका विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया. बचाने आये पुत्र रमेश राम व पतोहू सीता देवी के साथ भी मारपीट की. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए पीपराकोठी थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










