शोरूम के मालिक से मांगी "20 लाख की रंगदारी

Updated at : 28 Jul 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
शोरूम के मालिक से मांगी "20 लाख की रंगदारी

मोतिहारी : शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर टीपी सिंह से रंगदारी मामले को लेकर अभी पुलिस परेशान थी कि अपराधियों ने शहर के एक बड़े व्यवसायी मनोज नोपानी से रंगदारी मांग सनसनी फैला दी. व्यवसायी मनोज से बीस लाख की रंगदारी मांगी गयी है. अपराधियों ने उनके मोबाइल पर फोन कर रंगदारी मांगी व धमकी दी […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर टीपी सिंह से रंगदारी मामले को लेकर अभी पुलिस परेशान थी कि अपराधियों ने शहर के एक बड़े व्यवसायी मनोज नोपानी से रंगदारी मांग सनसनी फैला दी. व्यवसायी मनोज से बीस लाख की रंगदारी मांगी गयी है. अपराधियों ने उनके मोबाइल पर फोन कर रंगदारी मांगी व धमकी दी कि रंगदारी नहीं मिली, तो अंजाम खराब होगा.

घटना के बाद व्यवसायी सहित उसका पूरा परिवार दहशत में है. व्यवसायी ने एसपी जितेंद्र राणा से मिल कर घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. बताया जाता है कि व्यवसायी मनोज नोपानी का मीना बाजार मेन रोड स्थित हेवल्स का शोरूम है. वह अपनी प्रतिष्ठान पर बैठे थे. इस दौरान उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया. फोन करनेवाले ने अपना नाम दीपक पासवान बताते हुए 20 लाख की रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी दी. हालांकि व्यवसायी ने एसपी को घटना से अवगत कराया,

शोरूम के मालिक
लेकिन थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी. दीपक पासवान का नाम छतौनी के किराना व्यवसायी इंद्रजीत जायसवाल हत्याकांड में आया है. बताते चलें कि बुधवार को शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर टीपी सिंह से भी अपराधियों ने पत्र भेज कर 10 लाख की रंगदारी मांगी है. इसको लेकर एसपी जितेंद्र राणा ने एसआइटी का गठन किया है. एसआइटी टीम अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी व राजेपुर में छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली. एसपी ने कहा कि कुख्यात कुणाल व दीपक पासवान की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है.
कुख्यात दीपक पासवान के नाम से आया था फोन
मीना बाजार मेन रोड में है व्यवसायी का प्रतिष्ठान
पुलिस को दी सूचना, मेन रोड में पुलिस चौकस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन