सदर के डाॅ प्रीति गुप्ता पर होगा प्रपत्र ''क'' का गठन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2017 4:27 AM

विज्ञापन

राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक सचिव ने सीएस को लिखा पत्र मोतिहारी : राज्य स्वास्थ्य समिति के सचिव सह कार्यपालक निदेशक शशिभूषण कुमार ने सदर अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी सह स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ प्रीति गुप्ता पर विभागीय कार्रवाई करने व प्रपत्र क गठित करने का आदेश दिया है.सिविल सर्जन डाॅ प्रशांत कुमार को […]

विज्ञापन

राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक सचिव ने सीएस को लिखा पत्र

मोतिहारी : राज्य स्वास्थ्य समिति के सचिव सह कार्यपालक निदेशक शशिभूषण कुमार ने सदर अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी सह स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ प्रीति गुप्ता पर विभागीय कार्रवाई करने व प्रपत्र क गठित करने का आदेश दिया है.सिविल सर्जन डाॅ प्रशांत कुमार को भेजे पत्र में डाॅ गुप्ता पर लगे आरोपों का हवाला दिया है और शीघ्र प्रपत्र क में आरोप पत्र गठित कर प्रतिवेदन भेजने का आदेश दिया है.
डा. गुप्ता पर अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने,समय पर दायित्व का निर्वहन नहीं करने सहित कई गंभीर आरोप हैं. उनकी लापरवाही के कारण ही 27 मई को अस्पताल में प्रसव के बाद बच्चा की मौत हो गयी थी.जानकारी देते हुए अाधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मौत के बाद स्पष्टीकरण पूछा गया था लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण यह कार्रवाई की है. उन्होंने प्रधान सचिव को डाॅ प्रीति गुप्ता द्वारा भेजे गये पत्र का भी अध्ययन अपने स्तर से करने का आदेश दिया है.
मौत पर हुआ था हंगामा
पताही निवासी सत्येंद्र मिश्रा की पत्नी पिंकी देवी को प्रसव के लिए 27 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया गया कि महिला चिकित्सक डाॅ गुप्ता मरीज को एक बार भी देखने नहीं गयी जिस कारण प्रसव के तुरंत बाद बच्चा की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया था और दोषी चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन