शॉट सर्किट से लगी आग, छह लाख की संपत्ति जली

Updated at : 13 Jul 2017 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
शॉट सर्किट से लगी आग, छह लाख की संपत्ति जली

पीपराकोठी के सलेमपुर की घटना दो गायें व पांच बकरियां सहित टेंट का सामान जल कर राख पीपराकोठी : थाने क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित वार्ड-4 में मंगलवार की रात करीब 10: 30 बजे के आसपास बिजली की शॉट-सर्किट से अचानक घर में आग लग गयी. इसमें दो गायें, पांच बकरियां व टेंट का सामान […]

विज्ञापन

पीपराकोठी के सलेमपुर की घटना

दो गायें व पांच बकरियां सहित टेंट का सामान जल कर राख
पीपराकोठी : थाने क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित वार्ड-4 में मंगलवार की रात करीब 10: 30 बजे के आसपास बिजली की शॉट-सर्किट से अचानक घर में आग लग गयी. इसमें दो गायें, पांच बकरियां व टेंट का सामान सहित करीब लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हुए हैं.
पीड़ित रमेश राम, सुरेश राम व हरेश राम के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. साथ ही पड़ोस के गांव किशुनपुर, बेलवतिया,
गोविंदापुर के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास करने लगे. हालांकि, तब तक मवेशी समेत करीब छह लाख रुपये का सामान जल कर राख हो गये. घटना के बाद सलेमपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र पासवान ने पहुंच पीड़ित परिवारों का हाल जाना. उधर, सीओ ललित कुमार झा के साथ भ्रमणशील पशु चिकित्सक आशुतोष कुमार सुमन घटनास्थल का जायजा लिया. सीओ ने कहा कि जांच करा कर मुआवजा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन