संग्रामपुर में 400 केवीए का सुपर ग्रिड शीघ्र होगा चालू

Updated at : 12 Jul 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
संग्रामपुर में 400 केवीए का सुपर ग्रिड शीघ्र होगा चालू

राहत. उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात सुपर ग्रिड से बेतिया व सीतामढ़ी को भी होगी बिजली की आपूर्ति मोतिहारी : वोल्टेज व ट्रीपिंग की समस्या उपभोक्ताओं के लिए अब बीते दिनों की बात हो जायेगी. इस दिशा में अरेराज अनुमंडल के संग्रामपुर में नवनिर्मित 400 केवीए का सुपर पावर ग्रिड अहम […]

विज्ञापन

राहत. उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात

सुपर ग्रिड से बेतिया व सीतामढ़ी को भी होगी बिजली की आपूर्ति
मोतिहारी : वोल्टेज व ट्रीपिंग की समस्या उपभोक्ताओं के लिए अब बीते दिनों की बात हो जायेगी. इस दिशा में अरेराज अनुमंडल के संग्रामपुर में नवनिर्मित 400 केवीए का सुपर पावर ग्रिड अहम भूमिका निभायेगा. विभाग की मानें तो इस माह के अंत तक ग्रिड को चालू कर दिया जायेगा. इसको लेकर विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है. सुपर ग्रिड को बाढ़ उत्पादन केद्र से जोड़ा जा रहा है.
बताते चलें कि इसके चालू होने से उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा. जानकारी के मुताबिक, जिले के विभिन्न ग्रिडों को मोतीपुर से बिजली की आपूर्ति होती है. इनके बीच दूरी अधिक होने से उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ता है. सुपर ग्रिड से डायरेक्ट पावर मिलेगा. वहीं इसका व्यापक लाभ मोतिहारी के अलावा ढ़ाका, पश्चिमी चंपारण, रक्सौल, सीतामढ़ी जिले के अलावे नेपाल के वीरगंज को भी मिलेगा.
दो साल से हो रहा निर्माण
अरेराज के संग्रामपुर स्थित सुपर पावर ग्रिड का निर्माण दो साल से चल रहा है. इसको लेकर विभाग ने शुरू से ही सक्रियता तेज कर दी थी. इसके मद्देनजर विभाग ने टेक्निकल कार्य के लिए एक-दो दफे कुछ घंटों के लिए बिजली में कटौती भी की थी. कार्य पूरा होने के कुछ घंटों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी थी.
नहीं रहेगा कोई बहाना
सुपर ग्रिड चालू होने के बाद उपभोक्ताओं के पास विभाग को कोसने का कोई बहाना नहीं बचेगा. इसलिए कि सुपर ग्रिड चालू होने से उनकी सबसे बड़ी समस्या वोल्टेज व ट्रीपिंग (बिजली का बार-बार कटना) से मुक्ति मिलने वाली है. बताते चलें कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की सुचारू व्यवस्था नहीं मिलने के कारण आये दिन उपभोक्ताओं का आक्रोश सड़कों पर दिखता रहता है. इसके चालू होने से सभी समस्या कल की बात हो जायेगी.
इस माह में सुपर ग्रिड चालू कर दिया जायेगा. इसके चालू होने से उपभोक्ताओं को वोल्टेज व ट्रीपिंग की समस्या से निजात मिलेगी. विभाग ने इस दिशा में सक्रियता बढ़ा दी है.
अजय कुमार मिश्र, कार्यपालक अभियंता (बिजली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन